ढाकियों की धाक पर किया धुनुची नृत्य
दुर्गा उत्सव के लिए सजाए गए पांडालों में गुरुवार को महानवमी का पूजन किया गया। रायपुर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयुध निर्माणी के जूनियर क्लब परिसर में कन्या पूजन हुआ। इसके बाद करीब 2500 श्रद्धालुओं को भोग वितरित किया गया। स्कूल के बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में ढाकियों की धाक पर धुनुची नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। दुर्गा उत्सव के लिए सजाए गए पांडालों में गुरुवार को महानवमी का पूजन किया गया। रायपुर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयुध निर्माणी के जूनियर क्लब परिसर में कन्या पूजन हुआ। इसके बाद करीब 2500 श्रद्धालुओं को भोग वितरित किया गया। स्कूल के बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में ढाकियों की धाक पर धुनुची नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।
जागरण संवाददाता, देहरादून: दुर्गा उत्सव के लिए सजाए गए पांडालों में गुरुवार को महानवमी का पूजन किया गया। रायपुर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयुध निर्माणी के जूनियर क्लब परिसर में कन्या पूजन हुआ। इसके बाद करीब 2500 श्रद्धालुओं को भोग वितरित किया गया। स्कूल के बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में ढाकियों की धाक पर धुनुची नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।
इसमें रेनू कुंडू, रिनी चक्रवर्ती, रूपा चक्रवर्ती के निर्देशन में नृत्य प्रस्तुत हुआ। समिति के तापस चक्रवर्ती ने बताया कि शुक्रवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर दुर्गा मूर्ति का माल देवता में विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर समिति के पुरोहितों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान तपनशील, भोलानाथ कुंडू, शंकर गांगुली, सुशांत उकील आदि मौजूद रहे।
दून घाटी मा दुर्गा सेवा समिति की ओर से कालिंदी एनक्लेव बल्लीवाला चौक पर भी श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। शाम को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुक्रवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर हरिद्वार में दुर्गा मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक धर्म सोनकर, अध्यक्ष रामपद जाना, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव अनंत आकाश, सह सचिव केसी मृधा, संगठन सचिव सुनील आहूजा आदि मौजूद रहे।
बंगाली भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कालूमल धर्मशाला में बंगविधि दुर्गाबाड़ी सोयायटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कोलकाता से आए कलाकारों ने पारंपरिक बंगाली भजनों की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। समिति के अध्यक्ष मेघनाथ मंडल ने बताया कि अगले दिन विधि-विधान से पूजा, सिंदूर खेला के बाद मूर्ति को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा। इस दौरान गणेश बेरा, सुजंग घोष, शुभंकर, तुहीन आदि शामिल रहे।