विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें, नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 14 Jan 2022 09:50 AM (IST)

बढ़ते संक्रमण के चलते आरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट लेने पर लगाई गई रोक फिलहाल जारी रहेगी। रविवार ...और पढ़ें

अगर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें।
अगर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें।

जागरण संवाददाता, देहरादून। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते आरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट लेने पर लगाई गई रोक फिलहाल जारी रहेगी। रविवार को जिलाधिकारी से मिले निर्देश के बाद लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट पर गुरुवार तक रोक लगा दी गई थी। शुक्रवार से लाइसेंस के टेस्ट के आवेदन फिर शुरू होने थे, लेकिन गुरुवार को आरटीओ सुनील शर्मा ने समीक्षा बैठक के बाद फिलहाल टेस्ट स्लाट न खोलने का आदेश दिया। आरटीओ शर्मा ने बताया कि बाकी कार्य सीमित संख्या और अपाइंटमेंट लेने के बाद पूर्ववत जारी रहेंगे। एक दिन में प्रत्येक कार्य के लिए कार्य के 25 आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। 

पिछले सप्ताह आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई समेत दफ्तर के 11 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर दफ्तर बंद कर दिया गया था। रविवार को समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी ने हर कार्य की सीमित संख्या के साथ दफ्तर फिर खोलने की मंजूरी दी थी, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट पर गुरुवार तक रोक लगा दी थी। पूर्व में जारी लाइसेंस टेस्ट के सभी स्लाट भी आरटीओ ने निरस्त कर दिए थे।

स्लाट दोबारा खोलने को लेकर गुरुवार की शाम आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा ने एआरटीओ द्वारिका प्रसाद व अन्य अधिकारियों के संग बैठक की। जिसके बाद तय हुआ कि अभी स्थिति ऐसी नहीं है कि ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट स्लाट फिर खोले जाएं। आरटीओ शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दफ्तर की स्थिति पर फिर बैठक बुलाई गई है। इसमें अन्य कार्यों के लिए भी नई गाइड-लाइन बनाई जाएगी।

वर्तमान में ऐसे हो रहे कार्य

आवेदक को http://appointment.rtodoon.in पर आवेदन के बाद ही आरटीओ में प्रवेश करने दिया जा रहा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदक को अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं पहचान पत्र संख्या दर्ज होती है। फिर मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आता है और ओटीपी दर्ज करने के बाद ही आवेदक को अपने कार्य की तिथि की जानकारी मिलती है।

इसका प्रिंट निकाल तय तिथि पर दफ्तर में प्रवेश मिलता है। इन दिनों पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण व नाम-पता बदलाव समेत डुप्लीकेट लाइसेंस जारी करने का कार्य ही किया जा रहा। इसके अलावा वाहनों की फिटनेस, परमिट, प्रवर्तन, टैक्स से संबंधी कार्य निर्धारित 25-25 की संख्या में किए जा रहे।