त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं डॉ. मुखर्जी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश और दुनिया में त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं।
देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश और दुनिया में त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं। ऐसे महापुरुषों को याद कर उनके कार्यो से सीख लेने की जरूरत है। भाजपा महानगर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 636 बूथों, मंडलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए।
कैंट विधानसभा के वार्ड 53 मोहितनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल जनसंघ की नींव डालने के बाद उनके दृढ़ संकल्प से ही आज भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, अमिता सिंह, उदय सिंह पुंडीर, अमर ग्रोवर, श्याम पंत, संजय सिंघल, शेर सिंह राणा, जोगेंद्र मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
इधर, जिला देहरादून के तत्वावधान में रायपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष समशेर सिंह पुंडीर, सुनील उनियाल गामा, ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। भाजपा डोईवाला मंडल ने सरकारी अस्पताल में मरीजो को फल वितरित किए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सरवन प्रधान, जिला मंत्री दिनेश सजवाण, मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत आदि मौजूद रहे। उम्मेदपुर में मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल, ओमवीर सिंह ने भी डॉ. मुखर्जी को याद किया।
प्रभावशाली राजनेता थे मुखर्जी
कैंट विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हरबंस कपूर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रभावशाली राजनेता थे। कम उम्र में उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। इस मौके पर रमेश काला, कुलदीप कुमार, के रामबाबू, मीरा कठैत, विनोद पंवार, कमलराज, भूपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हरेला पर्व पर रोपेंगे तीन लाख पौधे
महानगर भाजपा 15 से 21 जुलाई तक हरेला पर्व मनाएगी। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। 21 जुलाई को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के तहत एक दिन में तीन लाख पौधे रोपे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: हरीश रावत का वर्ष 2019 के चुनावी समर में उतरने का ऐलान
यह भी पढ़ें: सांसद अनिल बलूनी बोले, राजनीति से खत्म करना होगा वीआइपी कल्चर