विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19 अक्टूबर को शपथ लेंगे डा. ढाल सिंह बिसेन, होंगे उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:17 AM (IST)

डा. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को देहरादून के लोक भवन में उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। डा. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को लोक भवन में सुबह 11 बजे प्रदेश के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। वह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का स्थान लेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद और गोपनीयता के शपथ दिलाएंगे।

केंद्र सरकार ने हाल ही में मध्यप्रदेश से पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. ढाल सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है। इस समय प्रदेश के आठवें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) उत्तराखंड में सबसे लंबे समय तक राज्यपाल के रूप में कार्य करने का रिकार्ड बना चुके हैं।

18 अक्टूबर तक वह राज्यपाल के रूप में पांच वर्ष, एक माह व तीन दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके होंगे। उन्हाेंने 15 सितंबर, 2021 में उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वहीं, अब डा. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल बनने जा रहे हैं। सोमवार को वह शपथ ग्रहण के साथ विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे।