डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम सिक्किम के गवर्नर नियुक्त
उत्तराखंड को नए राज्यपाल के रूप में डॉ. ढाल सिंह बिसेन मिले हैं, जिन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का स्थान लिया है।

HighLights
डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने।
दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
कुल छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई।
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड समेत छह राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने हैं। वहीं उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोमवार को छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए राज्यपाल डॉ. बिसेन को हार्दिक बधाई दी है।
उत्तराखंड में राज्यपाल के रूप में पांच वर्ष की अवधि पूरी कर चुके लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का स्थान मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बालाघाट के पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन लेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे डॉ. बिसेन कृषि अर्थ विज्ञानी रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में ओम प्रकाश माथुर को केरलम, केरलम के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, डा सुधा यादव को कर्नाटक एवं ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
उधर, मुख्यमंत्री धामी ने अपने देवभूमि के राज्यपाल नियुक्त होने पर डॉ. बिसेन को बधाई देतेे हुए कहा कि उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जन सेवा के प्रति समर्पण एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान उल्लेखनीय है।
