दून महिला अस्पताल की हालत खराब, मरीजों की जान से खिलवाड़
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जतार्इ। साथ ही सख्त लहजे में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
देहरादून, [जेएनएन]: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने टीम के साथ पहुंचकर दून महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में कर्इ खामियां देखने को मिली। उन्होंने पाया कि अस्पताल की अस्पताल की चरमराई व्यवस्थाएं मरीजों की जान पर हावी हैं।
दरअसल, अस्पताल में एक बेड पर दो-दो महिला मरीज लेटी हुई मिली। जबकि अस्पताल में 22 वॉर्मर में से महज 12 ही चलती स्थिति में पाए गए। वहीं, अस्पताल में मौजूद दोनों वेंटिलेटर खराब मिले। उन्होंने इसे महिला एवं शिशुओं की जान के साथ समझौता करने जैसा बताया है। अस्पताल में मिली खामियों को देखते हुए आयोग की अध्यक्ष बेहद नाराज नजर आर्इ। उन्होंने कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: हवा से बातें करता दून अस्पताल और फर्श पर गर्भवती
यह भी पढ़ें: कांग्रेसी नेता ने की डॉक्टर से अभद्रता, गिरफ्तारी होने तक कार्य बहिष्कार
यह भी पढें: विधायक धामी ने अपने सिर पर खुद मारी बीपी की मशीन