विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दून यूनिवर्सिटी फ्रेशर्स पार्टी में विवाद, सड़क पर हुड़दंग और मारपीट करने वाले 6 छात्रों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:41 PM (IST)

दून यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी के बाद सड़क पर हुड़दंग और मारपीट करने वाले 06 छात्रों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. दून यूनिवर्सिटी फ्रेशर्स पार्टी के बाद छात्रों ने की मारपीट।

  2. सड़क पर हुड़दंग और वाहनों को रोककर हंगामा किया गया।

  3. 06 छात्रों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून यूनिवर्सिटी के छात्रों की ओर से आयोजित फ्रेशर्स पार्टी के बाद मारपीट करने वाले 06 छात्रों के खिलाफ नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें कुछ छात्र दून यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य छात्रों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि वीकेंड पर आयोजित पार्टी के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन से अनुमति नहीं ली गई थी। पार्टी में छात्र-छात्राएं दोनों शामिल हुए थे। देर रात पार्टी समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी सड़क पर पहुंच गए।

कुछ युवकों के शर्ट उतारकर सड़क पर घूमने और वाहनों को रोककर हंगामा करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

कार को घेरकर तोड़े शीशे
घटना के दौरान सड़क से गुजर रही एक काली कार को छात्रों ने कथित तौर पर घेर लिया। आरोप है कि हुड़दंग कर रहे युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी को राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान बताया, तकनीक से जोड़ने पर जोर