Khel Mahakumbh: ताइक्वांडो में दून के खिलाड़यों का दबदबा
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देहरादून के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विभिन्न आयु वर्गों में दून के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
देहरादून, जेएनएन। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देहरादून के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विभिन्न आयु वर्गों में दून के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
पीआरडी निदेशालय स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में विभिन्न आयु वर्गों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। अंडर-12 वर्ग के 16 किलो भार वर्ग में देहरादून की प्रियांशी को स्वर्ण, अनुश्री को रजत और चंपावत की आफरीन को कांस्य पदक जीता। 18 किलो भार वर्ग में देहरादून की आकृति ने स्वर्ण, चमोली की हुजैफा ने रजत, देहरादून की आइरिस ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
20 किलो में देहरादून की तान्या ध्यानी ने स्वर्ण, आरोही कंडारी ने रजत, चमोली की आराध्या व देहरादून की समीक्षा ने कांस्य पदक जीता। 24 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा की आस्था जोशी ने स्वर्ण, देहरादून की अंशिका ने रजत, वेदांशी व पिथौरागढ़ की गायत्री ने कांस्य कब्जाया।
अंडर-14 के 24 किलो भार वर्ग में देहरादून की सान्वी ने स्वर्ण, आस्था ने रजत, आरसी व अनुष्का ने कांस्य, 26 किलो भार वर्ग में पूनम ने स्वर्ण, सिखी नेगी ने रजत, सोनम व सलोनी ने कांस्य, 29 किलो भार में अनुष्का ने स्वर्ण, चंपावत की मुनिबा ने रजत, देहरादून की प्रियांसी व चंपावत की मानसी ने कांस्य पदक जीता।
32 किलो भार में देहरादून की अनुष्का ने स्वर्ण, अल्मोड़ा की दीया ने रजत, पिथौरागढ़ की उपासना व देहरादून अनुष्का ने कांस्य, 35 किलो भार वर्ग में हरिद्वार की अंशिका ने स्वर्ण, देहरादून की दिव्यांशी ने रजत, पिथौरागढ़ की हिमानी व देहरादून की निशा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 के 35 किलो भार वर्ग में देहरादून की काव्या ने स्वर्ण, निकिता ने रजत, ऊधमसिंह नगर की आंचल ने कांस्य, 38 किलो भार वर्ग में अल्मोड़ा की कृष्णा ने स्वर्ण, ऊधमसिंह नगर की शगुन ने रजत, चंपावत की साक्षी व अल्मोड़ा की भावना ने कांस्य पदक हासिल किया।
चिराग सेन को कांस्य पदक
29वीं फज्र बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंलेज में चिराग सेन को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल मुकाबले में चिराग को बेल्जियम के खिलाड़ी ने पराजित किया।
ईरान के शिराज शहर में आयोजित प्रतियोगिता में चिराग सेन ने पुरुष एकल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया। चिराग सेन का मुकाबला सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त बेल्जियम के मैक्सिमे मोरील्स से हुआ। जिसमें चिराग को हार का सामना करना पड़ा।
पहला सेट चिराग सेन ने 16-21 के अंतर से जीता। दूसरे सेट में मैक्सिमे ने 21-18 से मुकाबले को बराबर कर दिया। तीसरे सेट में दोनों खिलाडिय़ों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और मैक्सिमे ने 23-21 के अंतर से सेट जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। चिराग सेन को कांस्य पदक हासिल हुआ।
सुंदरवाला ब्वॉयज और विजय कैंट जीते
सुंदरवाला ब्वॉयज और विजय कैंट ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते। इसके साथ ही दोनों टीमों ने पूरे अंक हासिल कर बढ़त बनाई। पवेलियन मैदान में चल रही जिला फुटबॉल लीग में पहला मुकाबला सुंदरवाला ब्वॉयज और अजबपुर यंगस्टार के बीच खेला गया।
यह भी पढ़ें: Khel Mahakumbh: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ जीते
इसमें सुंदरवाला ने 2-1 से जीत दर्ज की। सुंदरवाला के लिए दीपक ने दो, अजबपुर की ओर से रजत ने एक गोल किया। दिन के दूसरे मुकाबले में विजय कैंट ने बीएससी ब्वॉयज को 2-1 से पराजित किया। विजय कैंट की ओर से संजीव व भुवन ने 1-1 गोल दागे, वहीं बीएससी ब्वॉयज के लिए अमन एकमात्र गोल करने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हो सकते हैं 37वें राष्ट्रीय खेल, राज्य सरकार ने ठोका दावा