Move to Jagran APP

विशेष फ्लाइट चेन्नई से पहुंची दून

गुरुवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कुल 13 उड़ानें संचालित हुई। इंडिगो की मुंबई-दून फ्लाइट गरुवार को भी रद हो गयी। जबकि शेड्यूल के अलावा एक विशेष फ्लाइट सात यात्रियों को लेकर चेन्नई से दून पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:20 AM (IST)
विशेष फ्लाइट चेन्नई से पहुंची दून
विशेष फ्लाइट चेन्नई से पहुंची दून

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

loksabha election banner

गुरुवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कुल 13 उड़ानें संचालित हुई। इंडिगो की मुंबई-दून फ्लाइट गरुवार को भी रद हो गयी। जबकि शेड्यूल के अलावा एक विशेष फ्लाइट सात यात्रियों को लेकर चेन्नई से दून पहुंची।

लॉकडाउन में दो माह बाद 25 मई से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हुआ है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अभी दिल्ली से आने वाली छह फ्लाइटों के अलावा एक फ्लाइट मुंबई से और एक फ्लाइट दून-पंतनगर के बीच संचालित हो रही हैं। गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 14 फ्लाइटों का शेड्यूल तय था। मगर, गुरुवार को भी इंडिगो की मुंबई से दून आने वाली फ्लाइट रद हो गई। वहीं दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंची पहली फ्लाइट में 25 यात्री जौलीग्रांट पहुंचे। यह फ्लाइट यहां से दो यात्रियों को लेकर पंतनगर के लिए रवाना हुई। जबकि पंतनगर से छह यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट दून पहुंची और 24 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिल्ली से पहुंची दूसरी फ्लाइट में 35 यात्री यहां पहुंचे और 79 यात्री यहां से रवाना हुए। वहीं दिल्ली से तीसरी फ्लाइट 23 यात्रियों को लेकर यहां पहुंची। यह फ्लाइट 105 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ी। जबकि छठी उड़ान दिल्ल्ी से 135 यात्रियों को लेकर यहां पहुंची और 78 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। देर सायं आखिरी फ्लाइट में 31 यात्री यहां पहुंचे। जबकि 30 यात्रियों के लेकर दिल्ली रवाना हुई। इनके अलावा एक नॉन शेड्यूल की विशेष फ्लाइट सात यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट पहुंची। एयरपोर्ट के मैनेजर सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को कुल 13 उड़ानों का संचालन एयरपोर्ट पर हुआ। जिनमें कुल 580 यात्रियों ने आवागमन किया। जिनमें 262 यात्री यहां पहुंचने वाले शामिल थे व 318 यात्री यहां से दिल्ली व पंतनगर के लिए गए।

-------------

शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल

दून से जाने वाली उड़ानें

दून से पंतनगर- 08.00 बजे

दून से दिल्ली- 08.25 बजे

दून से दिल्ली- 11.00 बजे

दून से दिल्ली- 11.45 बजे

दून से दिल्ली- 19.25 बजे

------------

दून एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानें

दिल्ली से दून- 07.20 बजे

दिल्ली से दून- 08.05 बजे

पंतनगर से दून- 10.20 बजे

दिल्ली से दून- 10.45 बजे

दिल्ली से दून- 18.45 बजे - दुर्गा नौटियाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.