Move to Jagran APP

भाजपा को दो मंत्रियों के लिए नहीं मिल रहे होनहार: दिवाकर भट्ट

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार सियासी हमला बोला। कहा कि प्रचंड बहुमत के बावजूद भाजपा को दो होनहार नहीं मिल रहे हैं।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 11:03 AM (IST)
भाजपा को दो मंत्रियों के लिए नहीं मिल रहे होनहार: दिवाकर भट्ट
भाजपा को दो मंत्रियों के लिए नहीं मिल रहे होनहार: दिवाकर भट्ट

देहरादून, [जेएनएन]: उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार सियासी हमला बोला। कहा कि प्रचंड बहुमत के बावजूद भाजपा को दो होनहार नहीं मिल रहे हैं।  

loksabha election banner

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग विकास और एकता की कुंजी है। भाजपा-कांग्रेस इस मुद्दे पर क्या चाहते हैं अभी तक यह स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले सत्र में कहा था कि अगले सत्र में विधिवत राजधानी की घोषणा करेंगे। उनको याद दिलाने को उक्रांद कार्यकर्ता गैरसैण जाएंगे।  उन्होंने कहा कि दो मंत्रियों के पद खाली हैं। भाजपा के पास बड़े-बड़े नम्बरदार हैं, लेकिन उन पदों को नहीं भरा जा रहा। 

भाजपा को दो आदमी इस काबिल नहीं मिल रहे हैं। यह स्थिति तब है जब भाजपा को प्रचंड बहुमत प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अब भी कांग्रेस की है, भाजपा का तो सिर्फ नाम है। 

यह भी पढ़ें: गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने मांगी भीख

यह भी पढ़ें: राजधानी की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएगा उक्रांद: दिवाकर भट्ट

यह भी पढ़ें: केंद्र व राज्य सरकार अल्पसंख्यक विरोधी: कांग्रेस 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.