Move to Jagran APP

मतदान समाप्त होते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

कांग्रेस ने आयोग पर आधी-अधूरी तैयारियों के साथ चुनाव करवाने का आरोप लगाया, तो भाजपा ने मतदाता सूची से नाम कटने पर कांग्रेस के आरोपों को आधारहीन बताया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 02:48 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 02:48 PM (IST)
मतदान समाप्त होते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
मतदान समाप्त होते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मतदान समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों में मतदाता सूची को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आयोग पर आधी-अधूरी तैयारियों के साथ चुनाव करवाने का आरोप लगाया, तो भाजपा ने मतदाता सूची से नाम कटने पर कांग्रेस के आरोपों को आधारहीन बताया है। भाजपा ने कहा कि ये आरोप कांग्रेस की निश्चित पराजय का संकेत हैं।

loksabha election banner

रविवार को प्रदेश की 84 निकायों में हुए चुनावों के मतदान के दौरान कई जगह मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें आई हैं। इस पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने मजबूती से चुनाव लड़ा है। आयोग ने आधी अधूरी तैयारियों से चुनाव कराए। कई पूरी गली के वोटर गायब थे तो कहीं नाम गलत दर्ज किए गए थे। एक क्षेत्र का बूथ दूसरे क्षेत्र में बनाने से जनता को काफी परेशानी हुई। तमाम अव्यवस्थाओं के बावजूद जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

वहीं, भाजपा के मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कई स्थानों पर मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं थे। यहां तक कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के पते पर जिन कार्यकर्ताओं के नाम पहले मतदाता सूची में थे, वे इस बार शामिल नहीं किए गए। इस मामले को पार्टी आयोग के समक्ष उठाएगी। नाम कटने को लेकर कांग्रेस जो आरोप भाजपा पर लगा रही है वे आधारहीन हैं।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड निकाय चुनाव: छोटी सरकार चुनने को 69.78 फीसद हुअा मतदान

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में मतदान के रुझान से पसोपेश में सियासतदां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.