विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dispute In BJP: रायपुर विधायक और कार्यकर्त्ताओं के बीच तू-तू मैं-मैं का विवाद, जांच शुरू

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 12 Sep 2021 10:05 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 03:41 PM (IST)

Dispute In BJP प्रदेश भाजपा की ओर से गठित कमेटी ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और कुछ कार्यकर्त्ताओं के ...और पढ़ें

रायपुर विधायक और कार्यकर्त्ताओं के बीच तू-तू मैं-मैं का विवाद, जांच शुरू।
रायपुर विधायक और कार्यकर्त्ताओं के बीच तू-तू मैं-मैं का विवाद, जांच शुरू।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Dispute In BJP रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और कुछ कार्यकर्त्ताओं के बीच हुए विवाद की प्रदेश भाजपा की ओर से गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार के अनुसार प्रकरण में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। कुछ कार्यकर्त्ताओं से लिखित में पक्ष भी लिया गया है।

चार सितंबर को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ और कुछ भाजपा कार्यकर्त्ताओं के मध्य तू तू-मैं-मैं हो गई थी। तब कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत भी मौजूद थे। सार्वजनिक रूप से हुए इस घटनाक्रम से पार्टी असहज भी हुई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रकरण की जांच के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। जांच कमेटी के अध्यक्ष के अनुसार जल्द ही प्रकरण की जांच पूरी कर प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे पार्टी नोटिस भेजेगी।

ऋषिकेश की महापौर और मंडल अध्यक्ष ने दिया जवाब

नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं और ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने भाजपा की ओर से अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें भेजे गए नोटिस का जवाब प्रांतीय नेतृत्व को सौंप दिया है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी जवाब से संबंधित लिफाफे खोले नहीं गए हैं। एक-दो दिन के भीतर इन्हें खोला जाएगा और इसके बाद ही उनके जवाब के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चुनाव से ठीक पहले भाजपा में भड़क रही बगावत की आग, अब विधायक चमोली के खिलाफ खोला मोर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली प्रवास के दौरान शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। महाराज के अनुसार इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष से उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। महाराज ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी। बताया कि पर्यटन विभाग राज्य में धार्मिक सर्किट विकसित करने में जुटा है। साथ ही कई पर्यटक स्थल विकसित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Assembly Election: गोदियाल के बहाने हरदा ने दिया टिकट पर संकेत, इस बयान के हैं सियासी मायने