विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या है डिजी यात्रा... यह कैसे काम करता है? अब देहरादून एयरपोर्ट में भी शुरू हुई यह सुविधा

Published: Mon, 30 Mar 2026 04:50 PM (IST)

देहरादून हवाई अड्डे पर अब डिजी यात्रा सुविधा शुरू हो गई है। यह भारत सरकार की डिजिटल पहल है, जो ...और पढ़ें

देहरादून एयरपोर्ट में प्रवेश द्वार पर डिजी यात्रा एप के जरिये चेहरा स्कैन कर अंदर दाखिल होते यात्री। जागरण

देहरादून एयरपोर्ट में प्रवेश द्वार पर डिजी यात्रा एप के जरिये चेहरा स्कैन कर अंदर दाखिल होते यात्री। जागरण 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। डिजी यात्रा भारत सरकार की डिजिटल पहल है, जो हवाई अड्डों पर चेहरे की पहचान, तकनीक का उपयोग करके पेपर लेस एंट्री की सुविधा देती है।

इसके जरिये यात्री बिना फिजिकल आइडी, बोर्डिंग पास दिखाए सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट तक तेज और सुरक्षित तरीके से जा सकते हैं।

यह एक बायोमेट्रिक आधारित डिजिटल प्रोसेसिंग प्रणाली है। इसमें चेहरे को ही बोर्डिंग पास माना जाता है, जो कैमरे के जरिये यात्री की पहचान करता है।

इससे एयरपोर्ट पर लाइन में लगने का समय बचता है और यात्री परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव करते हैं।

यह एक एप आधारित प्रक्रिया है। इसमें डिजी यात्रा एप पर आधारित केवाईसी करें, सेल्फी अपलोड करें।

टिकट के बोर्डिंग पास को स्कैन करें और एयरपोर्ट एंट्री पर फेस स्कैन करें। इसके बाद आपको एयरपोर्ट पर मात्र पांच सेकंड में यह कार्रवाई पूरी कर आसानी से एंट्री मिल जाएगी।

Face scan in digi yatra

चेहरा स्कैन करते मिलेगी एंट्री

देशभर के मुख्य हवाई अड्डों के साथ ही अब देहरादून एयरपोर्ट में भी डिजी यात्रा की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसी के साथ फ्री वाईफाई, फ्लाईब्ररी व किड्स जोन की सुविधा भी अब यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलेगी।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वर्चुअल माध्यम से गुजरात के राजकोट हवाई अड्डे से इसकी शुरुआत की।

इसके बाद देहरादून हवाई अड्डा देशभर के प्रमुख हवाई अड्डों जैसी सुविधाओं को देने वाला बन गया है।

digi yatra in dehradun airport

रविवार से डिजी यात्रा एप के जरिये यात्रियों को सुविधा भी मिलनी शुरू हो गई है। एयरपोर्ट में प्रवेश करने वाले तीन गेट में डीजी यात्रा की शुरुआत की गई है।

इससे यात्रियों का चेहरा स्कैन होते ही मात्र पांच सेकंड में उनकी पहचान होगी और उन्हें एयरपोर्ट के अंदर एंट्री मिलेगी।

इससे पूर्व एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास व अन्य दस्तावेज दिखाने में यात्रियों का काफी समय व्यतीत हो जाता था और लंबी लाइन भी देखने को मिलती थी।

अब डिजी यात्रा एप के जरिये यात्री आसानी से मात्र पांच सेकंड में चेहरा स्कैन होते ही एयरपोर्ट में एंट्री कर पाएंगे।

Dehradun airport Digi Yatra

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में कहा कि सरकार लगातार हवाई यातायात को लेकर तेजी से कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में छोटे व सीमांत क्षेत्रों को भी हवाई अड्डों व हेलीपैड के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।

आने वाले 10 वर्षों में उड़ान 2.0 योजना के तहत 29 हजार करोड़ रुपये का निवेश इसे एक नई दिशा देगा। साथ ही एयरपोर्ट की संख्या भी करीब 350 तक पहुंचाने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है।

Kids zone in airport

उन्होंने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट में डीजी यात्री सुविधाओं के साथ ही फ्री वाईफाई व अन्य सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को उनका सीधा लाभ मिलेगा और यात्री बिना फिजिकल आइडी या बोर्डिंग पास दिखाए सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट तक तेज और सुरक्षित तरीके से जा सकेंगे।

वहीं, देहरादून एयरपोर्ट पर निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि लगातार देहरादून हवाई अड्डे पर यात्री सुविधाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर देहरादून एयरपोर्ट के संयुक्त महाप्रबंधक नितिन कादयान, मोहित के अलावा एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Dehradun airport News

देहरादून एयरपोर्ट पर यह मिल रही सुविधाएं

देहरादून हवाई अड्डे पर वर्तमान में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं जिसमें नया टर्मिनल भवन, 48 चेक इन काउंटर, कन्वेयर बेल्ट, सुरक्षा जांच, लाउंज, चिकित्सा सहायता, व्हीलचेयर सुविधा, कार रेंटल सुविधा, पार्किंग क्षमता के साथ ही आज शुरू हुई डीजी यात्रा, फ्री वाईफाई, फ्लाइब्ररी, किड्स जोन की सुविधा शामिल है।

Kids zone in  dehradun airport

निश्शुल्क वाईफाई सुविधा की अवधि 45 मिनट

निशुल्क वाईफाई सुविधा की अवधि 45 मिनट होगी। इसके अलावा किड्स जोन में बच्चों, परिवारों के लिए सुरक्षित एवं आकर्षक खेल क्षेत्र उपलब्ध रहेंगे। फ्लाईब्ररी में एयरपोर्ट टर्मिनल में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह सुविधा देहरादून हवाई अड्डे के सिक्योरिटी हाल क्षेत्र के प्रथम तल पर स्पर्श हिमालय फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में सीएम धामी ने साहित्यकारों को किया सम्मानित, डॉ. जितेन ठाकुर को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: वन्यजीवों को भा रहा एलिवेटेड रोड का गलियारा, बेखौफ कदमताल कर रहे जंगली जानवर