Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 29 Jul 2019 09:56 AM (IST)

    सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नीलकंठ महादेव मंदिर में एक लाख 84 हजार श्रद्धालुओं ने जल ...और पढ़ें

    Hero Image
    सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

    ऋषिकेश, जेएनएन। सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मसूरी के लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

    ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर में सोमवार सुबह 8 बजे तक एक लाख 84 हजार श्रद्धालु नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक कर चुके हैं। यहां जलाभिषेक का आंकड़ा 28 लाख पहुंचने वाला है। जलाभिषेक के लिए रविवार की रात बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच गए थे। कई लोगों ने स्वर्ग आश्रम के घाटो में रात बिताई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूरी रात नीलकंठ पैदल मार्ग श्रद्धालुओं की आमद से आबाद रहा। मध्य रात्रि 12 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर को भगवान भोले के विशेष श्रृंगार के लिए बंद किया गया। मुख्य पुजारी सुभाष गिरी महाराज की देखरेख में पंडित नत्थी लाल नौटियाल ने भोले का श्रृंगार किया। जिसके एक घंटे बाद सोमवार लगते ही मंदिर को दर्शन के लिए खोल दिया गया। 

    मंदिर में जल चढ़ाने के लिए लंबी लाइन लगी है। एसएसपी पौड़ी दिलीप सिंह कुवर यही कैंप किए हुए हैं। तीर्थ नगरी के पौराणिक शिवालय वीरभद्र महादेव सोमेश्वर महादेव और चंद्रेश्वर महादेव मंदिरों में भी सोमवार की तड़के से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे।

    यह भी पढ़ें: मान्यता है यहां घटता और बढ़ता है शिवलिंग, जानिए इस मंदिर का महत्व

    यह भी पढ़ें: भक्‍तों की इच्छाओं को पूरा करते हैं भगवान ओणश्वर महादेव, यहां है उनका धाम

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप