Move to Jagran APP

2022 में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे: देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार कोविड-19 समेत तमाम मोर्चों पर नाकाम रही है। आम जनता बदलाव चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जनता की इन उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:37 PM (IST)
2022 में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे: देवेंद्र यादव
2022 में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे: देवेंद्र यादव।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार कोविड-19 समेत तमाम मोर्चों पर नाकाम रही है। आम जनता बदलाव चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता की इन उम्मीदों पर खरा उतरेगी। देवेंद्र यादव कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार मंगलवार को तीन दिनी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार की चार साल की परफॉरमेंस जनता देख चुकी है। जनता में निराशा है। कोरोना संकट से निपटने में सरकार विफल रहीं। अस्पतालों की दुर्दशा है। बेरोजगारी की समस्या विकराल हो चुकी है। सरकार आम जनता का दु:ख-दर्द दूर नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि आम जनता जिस बदलाव को चाहती है, उसके लिए कांग्रेस अच्छा विकल्प है। पहले भी विकास को लेकर पार्टी अच्छा काम कर चुकी है। 

आम जनता को कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें हैं। समाज के हर तबके, जाति व धर्म को लेकर चलने में पार्टी सक्षम है। राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों से बातचीत के बाद आम वर्कर से भी बात की जाएगी। बदलाव को लेकर उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। पार्टी में गुटबंदी या खींचतान से इन्कार करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी आम बात है, लेकिन बिखराव जैसी कोई बात नहीं है। सब साथ हैँ। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत, जोश में दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता; देखें तस्वीरें

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी प्रदेश में पार्टी के भीतर किसी तरह अंतर्विरोध से इन्कार किया। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी बात पार्टी फोरम में कहने के लिए स्वतंत्र है। दरअसल देवेंद्र यादव के दौरे को अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके आते ही ये संकेत मिल भी गए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले बंद कमरे में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, विधायक व राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन तथा सह प्रभारी राजेश धर्माणी के साथ एक घंटे से ज्यादा वक्त तक बैठक की। इस बैठक को 2022 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस को एकजुट करने और सबको विश्वास में लेकर चलने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने त्रिवेंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा कि कोरोना संकट से निपटने में सरकार नाकाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.