निकाय चुनाव: हरबर्टपुर में कांग्रेस के देवेंद्र ने सबको पछाड़ा
हर्बटपुर नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के देवेंद्र बिष्ट ने सभी को पछाड़कर अपना परचम लहराया है।
विकासनगर, जेएनएन। नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में कांग्रेस के देवेंद्र बिष्ट ने प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीरू देवी को कड़े मुकाबले में 128 मतों से पराजित किया। यहां सभासद के नौ पदों पर भाजपा के पांच, जबकि कांग्रेस व निर्दलीय ने दो-दो पदों पर जीत दर्ज की।
हरबर्टपुर पालिका में पोस्टल बैलेट में भाजपा प्रत्याशी नीरू देवी को 19, कांग्रेस के देवेंद्र को 14, बसपा के शौकीन को एक, निर्दलीय संतोष रावत को आठ, निर्दलीय कृतराम को दो मत मिले। इसके बाद मतों की गणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी नीरू देवी कई वार्डों में आगे चलती रही, लेकिन बीच में मुकाबला कड़ा हो गया।
यहां पर दो निर्दलियों संतोष रावत और नीरज रोहिला के उम्मीद से ज्यादा मत मिलने का सीधा नुकसान भाजपा प्रत्याशी को हुआ। मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बिष्ट 1844 मत पाकर 128 मतों से विजयी घोषित किए गए। जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नीरू देवी को 1716, बसपा प्रत्याशी शौकीन को 116, निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत को 1083, निर्दलीय नीरज रोहिला को 1326, निर्दलीय कृतराम वर्मा को 154, निर्दलीय अनिता शर्मा को 43, पूर्व पालिकाध्यक्ष बीना शर्मा को 457 मतों पर संतोष करना पड़ा।
यहां पर 15 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल कर सभी प्रत्याशियों को नापसंद किया। हरबर्टपुर में 253 मत रद किए गए। यहां पर सभासद पद पर कांग्रेस के तीन, भाजपा के चार, दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। वहीं पर्यवेक्षक प्रताप शाह, रिटर्निंग ऑफिसर जितेंद्र कुमार, बृजेश तिवारी की देखरेख में चुनाव सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर अध्यक्ष पद
कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बिष्ट-1844 (विजयी)
भाजपा प्रत्याशी नीरू देवी-1716
बसपा प्रत्याशी शौकीन-116
निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत-1083
नीरज रोहिला 1326
कृतराम वर्मा 154
अनिता शर्मा 43
बीना शर्मा 457
डाले गए मत-6993
नोटा-15
रद मत-253
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा का पांच निगमों पर कब्जा, दो पर कांग्रेस जीती
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड निकाय चुनाव: छोटी सरकार चुनने को 69.78 फीसद हुआ मतदान
यह भी पढ़ें: लापरवाही में काशीपुर के आरओ के निलंबन की संस्तुति