Move to Jagran APP

मैदान में घना कोहरा बढ़ा सकता परेशानी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मैदान में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 08:45 PM (IST)
मैदान में घना कोहरा बढ़ा सकता परेशानी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मैदान में घना कोहरा बढ़ा सकता परेशानी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

देहरादून, जेएनएन। अगले कुछ दिन मैदानी इलाकों में घना कोहरा व पहाड़ में सुबह एवं शाम के समय कड़ाके की ठंड परीक्षा ले सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मैदान में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। 

loksabha election banner

राज्य में सामान्यत: मौसम साफ रहने की संभावना हैं। कोहरे के कारण मैदानी क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो सकता है। इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, रुड़की व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे की संभावना है। इस दौरान दून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 व नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

दून में मौसम साफ रहेगा। सुबह कही-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है। शनिवार की बात करें तो पहाड़ों से लेकर मैदान तक दिनभर धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली। चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दिन में धूप खिलने पर थोड़ी राहत है। यहां इस दौरान तापमान शून्य के आसपास बना रहता है। शनिवार को दून का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस व 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने अनुसार आने वाले दो दिनों में पहाड़ों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, चारधाम की चोटियों में हिमपात के आसार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ठंड की परीक्षा लेगा मौसम, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बादलों का डेरा, ऊंची चोटियों में बर्फबारी के आसार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.