Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की उठी मांग, प्रतिरक्षा श्रमिक बोले नई योजना समाप्त करें

प्रतिरक्षा श्रमिक संघ ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह पुरानी पेंशन योजना बहाल करे और नई पेंशन योजना को समाप्त करे। अधिवेशन में मांग की गई कि कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। विभिन्न रक्षा संस्थानों में आउटसोर्स प्रथा बंद की जाए।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Mon, 14 Mar 2022 02:49 PM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2022 02:49 PM (IST)
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की उठी मांग, प्रतिरक्षा श्रमिक बोले नई योजना समाप्त करें
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की उठी मांग

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रतिरक्षा श्रमिक संघ ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह पुरानी पेंशन योजना बहाल करे और नई पेंशन योजना को समाप्त करे। 

loksabha election banner

रविवार को भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ से संबद्ध पांच कर्मचारी संगठनों के संयुक्त वार्षिक अधिवेशन का आयोजन आइआरडीई संस्थान रायपुर में किया गया। 

अधिवेशन में मांग की गई कि कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। विभिन्न रक्षा संस्थानों में आउटसोर्स प्रथा बंद की जाए। प्रतिरक्षा श्रमिक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अवनीश कांत कहा कि कोई भी कर्मचारी नई पेंशन योजना को लागू करने का पक्षधर नहीं है। 

सम्मेलन में प्रतिरक्षा श्रमिक संघ (ओएलएफ), रायपुर स्थित आइआरडीई कर्मचारी संघ, एमईएस कर्मचारी संघ, रक्षा अनुसंधान कर्मचारी संघ (डील) रायपुर, आयुध निर्माणी मजदूर संघ रायपुर से जुड़े कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। 

ओएलएफ के अध्यक्ष बने सुनील कुमार 

अधिवेशन के बाद पांचों संघ के कार्यकारिणी के चुनाव हुए। जिसमें सुनील कुमार शर्मा को प्रतिरक्षा श्रमिक संघ (ओएलएफ) का अध्यक्ष, सतीश गौड़ व सुनित कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, अवनीश कांत महामंत्री, संदीप जिंदल को संयुक्त मंत्री, गौरव ममगाईं को कोषाध्यक्ष व संगम कुमार, नागेंद्र प्रजापति को संयुक्त रूप से संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा 13 सदस्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लिए गए।

अरुण कुमार बने आइआरडीई के अध्यक्ष 

वहीं आइआरडीई कर्मचारी संघ के चुनाव में अरुण कुमार को अध्यक्ष, मुकेश कन्नौजिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में हेमंत कुमार महामंत्री, दिनेश कुमार को संयुक्त मंत्री, संजय कुमार कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह संगठन मंत्री, उपमंत्री अनिल कुमार को मनोनीत किया गया। दस को बतौर कार्यकारिणी सदस्य लिया गया। 

संजय चावला  को एमईएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

एमईएस कर्मचारी संघ के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। कार्यकारिणी में संजय चावला अध्यक्ष, अरविंद यादव व ललित मोहन उपाध्यक्ष, केशर सिंह महासचिव, संजय धीमान संयुक्त सचिव, हरीशचंद नौटियाल कार्यालय सचिव निति कुमार कोषाध्यक्ष, राजकुमार  संगठन सचिव मनोनीत किए गए। 13 सदस्यों को कार्यकारिणी में लिया गया। 

कार्ति चौहान बने डील के अध्यक्ष 

रक्षा अनुसंधान कर्मचारी संघ (डील) के चुनावों में कार्ति सिंह चौहान को अध्यक्ष व लोकेश देवराड़ी को महासचिव चुना गया। कार्यकारिणी में आशुतोष शुक्ला उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र व सुधांशु कुमार संयुक्त मंत्री, अशोक चौधरी कोषाध्यक्ष व शिवपाल सिंह रावत संगठन मंत्री चुने गए। आठ को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।  

उज्जवल त्यागी बने आयुध निर्माणी मजदूर संघ के अध्यक्ष

वहीं आयुध निर्माणी मजदूर संघ रायपुर के चुनाव में उज्ज्वल त्यागी को अध्यक्ष व पंकज शर्मा व नीरज कुमार को उपाध्यक्ष, देवाशीष शर्मा महामंत्री, प्रवीण कांबोज संयुक्त मंत्री, दीपक शर्मा संगठन मंत्री व जितेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.