Move to Jagran APP

हाथी के हमले में दिल्ली के यात्री की मौत

नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे दिल्ली के यात्रियों के एक दल पर हाथी ने हमला कर दिया। एक युवक को हाथी ने पटक कर मार डाला। हमले में एक युवक घायल हुआ हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 07:53 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 07:53 PM (IST)
हाथी के हमले में दिल्ली के यात्री की मौत
हाथी के हमले में दिल्ली के यात्री की मौत

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे दिल्ली के यात्रियों के एक दल पर हाथी ने हमला कर दिया। एक युवक को हाथी ने पटक कर मार डाला। हमले में एक युवक घायल हुआ हैं। युवक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

prime article banner

वन क्षेत्राधिकारी दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि 12 यात्रियों का दल शिवरात्रि के रोज जलाभिषेक के लिए दिल्ली से नीलकंठ आया था। मंगलवार की तड़के करीब तीन बजे यह यात्री दल नीलकंठ पैदल मार्ग से वापस लौट रहा था। जब यह श्रद्धालु स्वर्गाश्रम मुख्य मार्ग से पैदल मार्ग के शुरुआती स्थान पर पहुंचे तो इसी बीच अंधेरे में झाड़ी में छिपे एक हाथी ने यात्रियों पर हमला कर दिया। हाथी ने 21 वर्षीय ऋषभ कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी जे- 21 गली नंबर 4 ,घाटी रोड, पंजाबी बस्ती, आनंद प्रभात करोल बाग दिल्ली को पटक कर मार दिया। रामेश्वर नगर दिल्ली निवासी प्रताप सिंह को घायल कर दिया। जिसे एम्स में भर्ती कराया गया है। मौके से अन्य यात्रियों ने भाग कर जान बचाई। सूचना पाकर लक्ष्मण झूला थाने की पुलिस और वन विभाग की पुलिस मौके पर पहुंची। विभागीय टीम ने हवाई फायर और पटाखे फोड़ कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा और अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित स्वर्गाश्रम पहुंचाया गया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया।

विदित हो कि राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के अंतर्गत बैराज लक्ष्मण झूला मार्ग पर आजकल हाथियों की आमद बढ़ गई है। नीलकंठ पैदल मार्ग पर एक हाथी नीलकंठ आने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पिछले माह भी दो बार यात्रियों के दल का सामना इस हाथी से हो चुका है। दोनों बार यात्रियों ने भागकर जान बचाई। रेंज कार्यालय ने बैराज से स्वर्ग आश्रम की ओर जाने वाले वाहनों के शाम सात बजे बाद प्रवेश पर रोक लगा दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.