विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए 6 युवकों में से 2 गंगा में बहे, तेज बहाव के कारण सर्च अभियान में आ रही दिक्कत

Published: Sat, 27 Jun 2026 08:49 PM (IST)

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए छह युवकों में से दो सिंगटाली पुल के पास गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ ने उनकी तलाश में अभियान चलाया।

सिंगटाली पुल के समीप गंगा में बहे युवकों की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। एसडीआरएफ

सिंगटाली पुल के समीप गंगा में बहे युवकों की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। एसडीआरएफ

HighLights

  1. दिल्ली के दो युवक ऋषिकेश में गंगा में बहे।

  2. सिंगटाली पुल के समीप स्नान करते हुए हुआ हादसा।

  3. बढ़े जलस्तर और मटमैले पानी से बचाव में दिक्कत।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक लापता हो गए। एसडीआरएफ ने उनकी तलाश में अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल पाया।

प्रभारी निरीक्षक एसडीआरएफ कविंद्र सजवाण ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे जिला कंट्रोल रूम पौड़ी से सूचना मिली कि थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में ऋषिकेश से करीब 30 किलोमीटर दूर बदरीनाथ राजमार्ग पर स्थित सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान के दौरान दो युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए हैं।

सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला और ब्यासी की टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पता चला कि दिल्ली से छह युवकों का एक समूह घूमने आया था, जो सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान कर रहे थे।

इस दौरान दो युवक गंगा के बीच गहरे पानी में चले गए और तेज धारा की चपेट में आकर बह गए। घटना की सूचना उनके साथियों ने जिला कंट्रोल रूम को दी।

एसडीआरएफ टीमों ने गहन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवकों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया।

लापता युवकों में प्रेम (26) निवासी जड़ौदा, बुराड़ी नई दिल्ली और राजन (24) निवासी संगम विहार, दिल्ली शामिल हैं। एसडीआरएफ का कहना है कि वर्तमान में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के कारण गंगा का जल मटमैला हो गया है, जिस कारण सर्च अभियान में कठिनाई आ रही है।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा में डूबा दिल्ली का 9 वर्षीय बालक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में बड़ा हादसा: तपोवन के साईं घाट पर तैरने के प्रयास में गंगा के तेज बहाव में बहा यूपी का युवक