विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसूरी में व्यूप्वाइंट से गिरकर दिल्ली के पर्यटक की मौत, इलाज के दम तोड़ा

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:45 AM (GMT+05:30)

मसूरी के गांधी लाइब्रेरी चौक स्थित व्यूप्वाइंट से गिरकर दिल्ली के एक युवा पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण कार्यालय, मसूरी। मसूरी के गांधी लाइब्रेरी चौक स्थित बैंड स्टैंड के समीप व्यूप्वाइंट से गिरकर दिल्ली के एक युवा पर्यटक की मौत हो गई। घटना गुरुवार तड़के करीब पांच बजे की है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

कोतवाली मसूरी पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4:55 बजे लाइब्रेरी चौकी पर अरशद ने सूचना दी कि व्यूप्वाइंट से एक युवक नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही रात्रि अधिकारी और चीता पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल की पहचान शिवम पुत्र अजय, निवासी भोगल, नई दिल्ली के रूप में हुई।

उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना देने वाले अरशद ने पुलिस को बताया कि वह सुबह लाइब्रेरी चौक की ओर आ रहा था। उसने व्यूप्वाइंट की रेलिंग के दूसरी ओर एक युवक को खड़ा देखा।

वह अपनी स्कूटी किनारे खड़ी कर रहा था, तभी अचानक नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर युवक नीचे घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के स्वजन को दे दी है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।