विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए स्पीड लिमिट तय, परिवहन विभाग ने जारी की गाइडलाइन

Published: Mon, 13 Apr 2026 07:46 PM (IST)

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए गति सीमा तय की गई है। तेज रफ्तार पर चालान के लिए एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर ज्यादा रफ्तार होने पर कटेगा चालान।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर ज्यादा रफ्तार होने पर कटेगा चालान।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के खुलने के बाद सफर अधिक आरामदायक व तेज हो जाएगा। वाहन नियंत्रित गति से चल सकें इसके लिए इस मार्ग पर वाहनों की गति सीमा भी तय की गई है। कारों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा तो बड़े वाहनों के लिए गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा रखी गई। इससे अधिक गति से वाहन चलाने पर चालान हो सकता है।

वाहनों की गति पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण और परिवहन विभाग ने टोमेटिक नंबर प्लेट रिक्गनिशन (एपीएनआर) कैमरे लगाए गए हैं। जो तेज रफ्तार वाहनों का चालान करेंगे।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे को लेकर आमजन में खासा उत्साह है तो वहीं परिवहन विभाग को सुरक्षित सफर की चिंता। वाहनों की रफ्तार नियंत्रित रह और आमजन सुरक्षित तरीके से वाहन संचालित करें, इसके लिए परिवहन विभाग ने वाहन चालकों के लिए दिशा-निर्देश व सुझाव जारी किए हैं।

ये हैं प्रमुख सुझाव

  • एक्सप्रेस वे पर चलने से पहले एंट्री व एक्जिट प्वाइंट पहले ही कर लें तय।
  • रास्ते में कहीं भी गाड़ी मोडऩा या रूकना मना है।
  • बाई लेन पर भारी वाहन, बीच वाली लेन में सामान्य वाहन चलेंगे।
  • ओवरटेक करने के लिए दायीं लेन का प्रयोग करें।
  • इमरजेंसी में वाहन को कोने में लगाकर पेट्रोलिंग व दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
  • देहरादून में प्रवेश करने पर आशारोड़ी के निकट तीव्र ढाल, आराम से चलें।
  • अनावश्यक रूप से न बजाएं हार्न, वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहें।
  • वाहन चलाते हुए मोबाइल का न करें प्रयोग।
  • दुर्घटना की स्थिति में नेक राहवीर बन कर करें घायलों की मदद।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।

यह भी पढ़ें- अब ढाई घंटे में पहुंचें दिल्ली से देहरादून, रास्ते में कितने एक्सप्रेसवे जुड़ेंगे और क्या होगा रूट?

यह भी पढ़ें- विकास का नया प्रतीक! उंगलियों पर गिन लें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फायदे, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण