विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दियों में कोहरे के कारण बढ़ने वाली हैं रेल यात्रियों की मुश्किलें, यात्री जांचें अपडेटेड शेड्यूल

Published: Fri, 23 Oct 2026 01:59 PM (IST)

सर्दियों में कोहरे के कारण देहरादून-वाराणसी और काठगोदाम-दिल्ली मार्ग की ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। सर्दियों में कोहरे के कारण रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने शीतकालीन मौसम 2026-27 के लिए ट्रेनों के निरस्तीकरण और फेरों में कटौती की सूची जारी की है। इसका असर देहरादून से वाराणसी व काठगोदाम-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

दिसंबर से फरवरी 2027 तक निर्धारित तारीखों पर यह ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सर्दियों में यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन का नंबर, यात्रा की तारीख और संचालन की स्थिति जरूर जांच लें। स्टेशन के पूछताछ केंद्रों और सूचना बोर्ड के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

देहरादून-वाराणसी ट्रेन के फेरों में कटौती

वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन संख्या-15119 दिसंबर में 17, 19, 21, 24, 26, 28 और 31 तारीख को प्रभावित रहेगी। जनवरी 2027 में 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 और 30 तारीख तथा फरवरी में 1, 4, 6, 8, 11 और 13 तारीख को इसके संचालन पर असर पड़ेगा।

वहीं, देहरादून से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या-15120 दिसंबर में 18, 20, 22, 25, 27 और 29 तारीख को, जनवरी में 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 और 31 तारीख को तथा फरवरी में 2, 5, 7, 9, 12 और 14 तारीख को प्रभावित रहेगी।

काठगोदाम-दिल्ली मार्ग पर भी असर

दिल्ली से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन संख्या-15035 और काठगोदाम से दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या-15036 के फेरों में भी कटौती की गई है। दोनों ट्रेनें दिसंबर में 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 और 31 तारीख को, जनवरी 2027 में 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 और 30 तारीख को तथा फरवरी में 2, 4, 6, 9, 11 और 13 तारीख को प्रभावित रहेंगी।

यह भी पढ़ें- छठ और दीपावली पर घर वापसी बनी चुनौती, ट्रेनें फुल; महंगी बस-टैक्सी के अलावा क्या है रास्ता

यह भी पढ़ें- अब एक ही पटरी पर एक साथ दौड़ेंगी 2 एक्सप्रेस ट्रेनें, लखनऊ रेल मंडल ने तैयार किया मास्टर प्लान