विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चे के साथ मारपीट से रोका तो लाठी-डंडों से किया हमला, बेरहमी से पीटा...मोबाइल, चांदी की चेन और रुपये भी छीनs

Published: Fri, 09 Oct 2026 01:21 PM (IST)

देहरादून के लालपुल पर बच्चे के साथ मारपीट रोकने पर दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमलावरों ...और पढ़ें

सड़क पर बेल्ट, डंडों से की मारपीट, चार नामजद समेत कई पर मुकदमा।

सड़क पर बेल्ट, डंडों से की मारपीट, चार नामजद समेत कई पर मुकदमा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। लालपुल पर बच्चे के साथ मारपीट से रोकने पर आरोपितों ने दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सड़क पर आरोपितों ने पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की।

आरोप है कि इस दौरान जेब से मोबाइल, गले से चेन और आठ हजार की नकदी छीन ली गई। हमले में एक युवक के सिर में चोट आई है। शिकायत पर पुलिस ने चार को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहराखास स्थित देवऋषि एन्क्लेव निवासी पीड़ित अंकज ने पुलिस को शिकायत की। उन्होंने बताया कि हुए बताया कि बुधवार को दोपहर में वह विवेक के साथ लालपुल पर जा रहे थे। तभी कुछ युवक एक स्कूल के बच्चे के साथ मारपीट करते दिखे। आरोप है कि बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इसमें विवेक का सर फट गया। आरोपितों ने पीड़ित के साथ सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने विवेक के जेब में रखा मोबाइल और अंकज के गले में पहनी चांदी की चेन व आठ हजार रुपये छीन लिए।

मामले में पटेलनगर पुलिस ने ब्रह्मपुरी निवासी आरोपित प्रज्वल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।