विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में हाइप्रोफाइल एमडीएमए ड्रग के साथ फिर दो छात्र गिरफ्तार, महंगे शौक पूरे करने को करते थे तस्करी

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:32 AM (IST)

देहरादून में हाइप्रोफाइल एमडीएमए ड्रग के साथ दो छात्र पकड़े गए हैं। वे महंगे शौक पूरे करने के लिए शिक्षण ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

HighLights

  1. देहरादून में दो छात्र 8.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग के साथ गिरफ्तार

  2. आरोपित छात्र महंगे शौक पूरे करने के लिए ड्रग बेचते थे

  3. शिक्षण संस्थानों के पास ड्रग तस्करी का कारोबार बढ़ रहा है

जागरण संवाददाता, देहरादून। हाइ प्रोफाइल ड्रग एमडीएमए के साथ पुलिस ने फिर शिक्षण संस्थानों में पढ़ कर रहे केरला निवासी दो छात्रों को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से 8.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग बरामद की गई है। दोनों आरोपित छात्र महंगे शौक पूरे करने के लिए तस्करी में शामिल हो गए थे। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने छह छात्रों को ड्रग के साथ गिरफ्तार किया था।

ड्रग का अवैध कारोबार

दून में शिक्षण संस्थानों के पास ड्रग का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा हैै। तस्कर के रूप में छात्र लगातार ड्रग के साथ गिरफ्तार हो रहे हैं। बुधवार को भी प्रेमनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पौंधा के पास से दो छात्र आदिल मोन और साबिर अली निवासी केरला, हाल पता ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर को 8.73 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपित छात्रों ने बताया कि वह दोनों दून में रहकर निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हैं। अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए एमडीएमए ड्रग को सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे, जिसे वह शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस को छात्रों से पूछताछ में अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी जानकारी मिली है।

छात्र ही तस्कर, कमाई का जरिया भी छात्र

एमडीएमए ड्रग दून में शिक्षण संस्थानों के पास लगातार बेचा जा रहा है। छात्र सबसे ज्यादा इसकी गिरफ्त में है। सस्ते दामों में खरीदकर छात्र ही मुनाफा कमाने की लालच में तस्कर बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में हुई कार्रवाई भी इसकी तस्दीक कर रही है।

एक सप्ताह पहले ही राजपुर पुलिस ने एमडीएमए ड्रग के साथ छह छात्रों को गिरफ्तार किया था। ये सभी दिल्ली के सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू गैंग के तस्कर थे। छात्र सिद्धू गैंग से ड्रग खरीदकर छात्रों को ही बेचते थे। बुधवार को भी दो छात्र गिरफ्तार हुए।