विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के सहस्रधारा रोड पर छात्रों के गुटों में बवाल, तलवार-ईंट-पत्थर से हमला करने पहुंचे युवक

By Vatsal GuptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 07 Oct 2026 03:15 PM (IST)

देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित गुजराडा इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में तलवार और ईंट-पत्थर से जमकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। सहस्रधारा रोड स्थित गुजराडा इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान तलवार, ईंट पत्थर लेकर दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। घटना मंगलवार है। बुधवार को इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

बताया जा रहा है कि बारिश में कुछ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के छात्रो ने अपने सहयोगियों को बुला लिया।

कॉलेज के बाहर सड़क पर ही दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा। बुधवार को घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुआ।