विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी, संदूक में रखे 65 तौला जेवर; निकले आधा किलो चावल

Published: Wed, 10 Jun 2026 02:33 PM (GMT+05:30)

देहरादून में वैष्णो देवी मंदिर के एक पुजारी ने तंत्र-मंत्र के बहाने एक महिला से 65 तोले के जेवर ठग लिए।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

HighLights

  1. पुजारी ने तंत्र-मंत्र के बहाने महिला से जेवर ठगे

  2. 65 तोले सोने-चांदी के आभूषण गायब हुए

  3. संदूक में चावल और नारियल मिले, पुलिस जांच जारी

जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। तंत्र-मंत्र के नाम पर वैष्णों देवी मंदिर के पुजारी ने एक महिला के 65 तौले के जेवर ठग लिए। पुजारी ने जेवर को लाल कपड़े में बांधने का बहाना किया और पोटली महिला को दे दी।

महिला को कहा कि इसे छोटे संदूक में बंद कर मंदिर में रख दो, लेकिन कुछ समय बाद जब संदूक को खोला गया तो उसके अंदर से 65 तौले के सोने चांदी के आभूषण गायब थे।

संदूक में लाल कपड़े में सिर्फ आधा किलो चावल व तीन सूखे नारियल निकले। सेलाकुई थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- विकासनगर लव जिहाद: पहचान छिपाकर दुष्कर्म, मतांतरण का दबाव बनाने वाला दानिश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- देहरादून के विकासनगर में पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास, 60 हजार का जुर्माना भी