विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में मोबाइल की अनोखी चोरी: पहले चुराया फोन, फिर मैसेज कर पूछा- 'पासवर्ड क्या है?'

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:06 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 12:36 PM (IST)

देहरादून के क्लेमेनटाउन में मोबाइल चोरी की अनोखी घटना सामने आई है, चोर ने फोन चुराने के बाद पीड़ित से उसका पासवर्ड भी मैसेज कर पूछा।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। क्लेमेनटाउन में मोबाइल चोरी की घटना तूल पकड़ती जा रही है। मोबाइल चोरी होने के बाद आरोपित ने खुद ही मैसेज कर उसका पासवर्ड भी पूछ डाला।

एक युवती ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। कुछ ही समय में इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा। आरोप है कि क्लेमेनटाउन से कई लोगों के फोन चोरी हुए हैं।

चोरी हुए है कई लोगों के फोन 

मामला 12 सितंबर का है। पुलिस के अनुसार, सक्षम नाम के युवक ने मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत की। इसके आधार पर सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया। बुधवार को युवती कौशिकी ध्यानी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

इसमें वह कह रही है कि क्लेमेनटाउन से उसका व उसके भाई समेत अन्य लोगों के फोन चोरी हुए हैं। फोन चोरी करने वाले ने उन्हें मैसेज कर पासवर्ड तक पूछ डाला। आरोप है कि जिसने फोन चोरी किए वह प्रेमनगर समेत कई जगह से फोन चोरी कर चुका है।

उधर, इस मामले में सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि क्लेमेनटाउन में इस मामले में 13 सितंबर को फोन चोरी की शिकायत मिली थी। तभी सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया था। फोन रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। पासवर्ड मांगे जाने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।