Move to Jagran APP

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सफल जीवन वही जो दूसरों की सेवा में समर्पित रहे

देहरादून में आब्सटेट्रिक्स एवं गायनी सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सफल जीवन वही जो दूसरों की सेवा में समर्पित रहे। कहा एनीमिया के प्रति लोग को जागरूक करना वास्तव में मातृशक्ति की बड़ी सेवा है।

By Jagran NewsEdited By: Sunil NegiPublished: Tue, 29 Nov 2022 10:27 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 10:27 PM (IST)
Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सफल जीवन वही जो दूसरों की सेवा में समर्पित रहे
देहरादून में आब्सटेट्रिक्स एवं गायनी सोसायटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरण संवाददाता, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोग हमेशा ही जन सेवा करते हैं। बिना आशा एवं अपेक्षा के स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता के संचालन का कार्य निश्चित रूप से पुण्य का कार्य है। देहरादून आब्सटेट्रिक्स एवं गायनी सोसाइटी की ओर से राजपुर रोड स्थित होटल मधुबन में आयोजित 'नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा- एनीमिया नेशनल राइडÓ कार्यक्रम में उन्होंने इसे सामाजिक क्षेत्र का महाअभियान बताया। उन्होंने कहा कि एनीमिया के प्रति लोग को जागरूक करना वास्तव में मातृशक्ति की बड़ी सेवा है।

loksabha election banner

लोग की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं

मुख्यमंत्री ने चंपावत स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में अपने प्रवास के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वहां वे मायावती अस्पताल में सूरत के एक चिकित्सक से मिले। वह साल में दो माह निस्वार्थ भाव से मायावती आश्रम के अस्पताल में निश्शुल्क सेवा देने आते हैं। उन्होंने कहा सफल जीवन वही है, जो दूसरों की सेवा में समर्पित रहता है। कहा कि सच्चे और अच्छे मन से लोग की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती, उससे आपको आत्मिक संतुष्टि होती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सदैव ही राष्ट्रहित एवं मातृ शक्ति के हित में बढ़ते कदमों को मजबूती प्रदान करने को प्रतिबद्धता से प्रयास किए हैं। यह अभिनव पहल अपने उद्देश्य को चरितार्थ कर देवभूमि उत्तराखंड सहित भारत के अन्य क्षेत्रों में स्त्री रोग उपचार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा।उन्होंने आशा व्यक्त की कि देवभूमि की मातृशक्ति को सशक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में ये प्रयास निश्चित रूप से सार्थक सिद्ध होंगे।

50 प्रतिशत अधिक वेतन देने पर बनी सहमति

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। स्वैच्छिक रक्तदान में तीसरे, टीबी मुक्त भारत में पहले और एनीमिया से लड़ाई के क्षेत्र में राज्य टाप-10 में शामिल है। उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द ही डिजिटल हेल्थ आइडी बनाने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्र में मेडिकल कालेज में फैकल्टी को 50 प्रतिशत अधिक वेतन दिए जाने पर सहमति बनी है, जिससे फैकल्टी की कमी पूरी होगी।

इस दौरान महापौर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ऋषिकेश पई, देहरादून की अध्यक्ष डा. आरती लूथरा, डा. माधुरी पटेल, डा. ज्योति शर्मा, डा. राधिका रतूड़ी, डा. अजय खन्ना एवं अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.