VIDEO: देहरादून में दूध लेकर घर जा रही थी महिला, तेज रफ्तार बाइक चालक ने मारी टक्कर; पांच फिट हवा में उछली
Dehradun News देहरादून में गुरुतेग बहादुर रोड पर माडल कालोनी में एक महिला दुकान से दूध लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।
जागरण संवाददाता, देहरादून: Dehradun Road Accident देहरादून के आराघर के निकट माडल कालोनी में तेज रफ्तार बाइक चालक ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई, जबकि बाइक चालक फरार हो गया।
देहरादून में आराघर के निकट माडल कालोनी में तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को मारी टक्कर, देखें वीडियो... #UttarakhandNews, #DehradunNews, #RoadAccident pic.twitter.com/0f7GdaF35n
— Sunil Negi (@negi0010) September 29, 2022
घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद
घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया, जो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना बीते 27 सितंबर की
आराघर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज महिपाल ने बताया कि घटना बीते 27 सितंबर की है। गुरुतेग बहादुर रोड की माडल कालोनी लेन नंबर-3 में यह हादसा हुआ है। रेनू नाम की महिला दूध लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी।
चार से पांच फिट हवा में उछली महिला
तेजी से आ रहे दो बाइकों में से एक बाइक तो आगे निकल गई, लेकिन दूसरे बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला चार से पांच फिट हवा में उछली और जमीन पर गिरी। जब तक स्थानीय लोग एकत्र हुए तब तक बाइक चालक फरार हो गया।
बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
महिला के हाथ पर चोट आई है। बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। फुटेज में बाइक का नंबर नहीं आ पाया है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। अन्य जगहों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
श्रीनगर गढ़वाल: मैक्स सड़क पर पलटी, एक घायल
रुद्रप्रयाग की ओर गोवा बीच के समीप नेशनल हाईवे पर बीते रोज सुबह एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिससे वाहन में बैठे नितिन के हाथ और मुंह में हल्की चोट आयी। चालक नवीन को भी मामूली चोट आयी।
वाहन सिवाई मध्य प्रदेश के आठ यात्री केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर ऋषिकेश से सोनप्रयाग जा रहे थे। सूचना मिलते ही कलियासौड़ चौकी प्रभारी अजय भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल नितिन को उपचार के लिए बेस अस्पताल भिजवाया।
Dehradun News: देहरादून के कालसी में कार खाई में गिरी, हिमाचल के तीन लोगों की हुई मौत