Dehradun News: 495 कांस्टेबल को तोहफा, हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन, बीते साल भी हुई थी पदोन्नति

उत्तराखंड पुलिस के 495 कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा मिला है। 454 पुरुष और 51 महिला कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। इससे पहले बीते नवंबर में 1249 हेड कांस्टेबल को भी अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था।