विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के नए एसएसपी ने संभाला पदभार, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व महिला सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Published: Sat, 14 Feb 2026 01:32 PM (GMT+05:30)

देहरादून के नए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पदभार संभाला है। उन्होंने कानून व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और महिला सुरक्षा को अपनी ...और पढ़ें

देहरादून के नए एसएसपी परमेंद्र डोबाल. Jagran

देहरादून के नए एसएसपी परमेंद्र डोबाल. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून के नये कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था व महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा।

पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में एसएसपी ने कहा कि यदि किसी ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की छूट नहीं दी जाएगी। इस पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

दून में रह रहे गैंग्सटर के संबंध में पुलिस को जानकारी न होने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि सत्यापन अभियान समय-समय पर चलता रहता है। सत्यापन में कई अपराधी भी पकड़े गए हैं।

कुछ त्रुटिवश व ध्यान न देने के कारण आपराधिक प्रवृति वाले लोग पनाह लेते हैं। ऐसे में अब सत्यापन अभियान को और तेज किया जाएगा। आपराधिक प्रवृति वाले लोग पुलिस के रडार पर रहेंगे। एसएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस के ऊपर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। पुलिस निसंकोच होकर काम करेगी।

जनपद में लगातार बढ़ रहे अपराध के संबध में एसएसपी डोबाल ने कहा कि पुलिस फोर्स ने पूर्व में अच्छा काम किया है। जनता पुलिस पर भरोसा बनाए रखे। पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

जमीनों के बढ़ते विवाद के मामले में उन्होंने कहा कि बड़े मामलों में लैंड फ्राड कमेटी अपना काम कर रही है। छोटे मामलों में राजपत्रित अधिकारी की जांच के बाद ही मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में अपराध ने छीना सुकून, शहर की शांति का दिनदहाड़े खून

यह भी पढ़ें- देहरादून बना अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना, गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या से खुली पोल