तलाक की तैयारी की खबर ने पति को बनाया हत्यारा, पत्नी के सिर के आर-पार कर दी गोली
देहरादून के क्लेमेनटाउन में 21 सितंबर को हुई महिला काजल की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।
HighLights
क्लेमेनटाउन में 21 सितंबर को महिला काजल की हत्या
पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू गिरफ्तार, तलाक बना वजह
आरोपी ने सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदकर की थी हत्या
देहरादून: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को महिला काजल की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पत्नी की ओर से तलाक लेने की तैयारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपित तनाव में आ गया था। उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई और सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदकर देहरादून पहुंचा था।
पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को आरोपित धीरज ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित धीरज पंवार घटना के बाद से मोबाइल बंद कर फरार था।
शादी के बाद से वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नहीं, बल्कि सहारनपुर स्थित अपनी बीवी के मायके में रह रहा था। उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण पुलिस के सामने उसे पकड़ना चुनौती था। 23 सितंबर को आरोपित को क्लेमेनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
