विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुछ गलत हो जाए और पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी तो इसकी गारंटी नहीं, ऐसा ही एक मामला आया है दून में

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 26 Oct 2021 12:47 PM (IST)

आपके साथ कुछ गलत हो जाए और पुलिस त्वरित उस पर कार्रवाई करेगी तो जनाब इसकी कोई पक्की गारंटी नहीं ...और पढ़ें

कुछ गलत हो जाए और पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी तो इसकी गारंटी नहीं।
कुछ गलत हो जाए और पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी तो इसकी गारंटी नहीं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। अगर आप सोच रहें हैं कि आपके साथ कुछ गलत हो जाए और पुलिस त्वरित उस पर कार्रवाई करेगी तो जनाब इसकी कोई पक्की गारंटी नहीं है। क्योंकि मित्र पुलिस का कुछ इसी तरह का चेहरा उजागर हुआ है। मामला क्लेमेनटाउन क्षेत्र का है। यहां धोखाधड़ी पीड़ित एक व्यक्ति अपनी शिकायत के लिए पुलिस के चक्कर काटता रहा लेकिन खाकी नहीं पसीजी। थक हारकर उसने सीएम हेल्पलाइन में अपनी फरियाद दर्ज कराई, तब जाकर एक साल बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया।

ये हाल तब है जब पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट बनाने की बात कह रहे हैं। शिकायतकर्ता सुनील प्रसाद कांडपाल निवासी सेंट्रल होप टाउन सेलाकुई ने बताया कि विमल सिंह रावत निवासी क्लेमेनटाउन ने छह युवकों को विदेश भेजने व विदेश में नौकरी लगाने के एवज में 2018 के दौरान एक लाख 80 हजार रुपये लिए थे। शिकायतकर्ता की ओर से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने अक्टूबर 2020 में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवाया कि सात नवंबर तक आरोपित पैसा वापस कर देगा, लेकिन समझौते के बाद भी आरोपित ने रुपये नहीं लौटाए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।

यह भी पढ़ें- मसूरी में एक ही रात में पांच जगह चोरी, कई वाहनों को हथौड़े से किया क्षतिग्रस्त; तलाश में पुलिस

डिवाइडर पर चढ़ी कार, बड़ा हादसा टला

चकराता रोड पर आशीर्वाद पेट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में एक युवक व युवती बैठे हुए थे। हादसे में तीन लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से कार को हटाया। इंस्पेक्टर कैंट कोतवाली एश्वर्यापाल ने बताया कि घटना शाम करीब सात बजे की है। बीएमडब्ल्यू कार घंटाघर की तरफ से प्रेमनगर की ओर जा रही थी। घटना में तीन लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें- Dehradun Crime News: प्लाट दिलाने के नाम पर हड़पे सवा छह करोड़ रुपये