विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन को गए एलआइयू कर्मी ने युवती से की छेड़छाड़, 500 रुपये लिए; शराब की बोतल भी मांगी

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 06 Dec 2021 10:17 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 06 Dec 2021 11:01 PM (GMT+05:30)

एलआइयू कर्मचारी ने दस्तावेजों में कमियां बताकर युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। यही नहीं आरोपित ने युवती से 500 ...और पढ़ें

पासपोर्ट वेरिफिकेशन को गए एलआइयू कर्मी ने युवती से की छेड़छाड़।
पासपोर्ट वेरिफिकेशन को गए एलआइयू कर्मी ने युवती से की छेड़छाड़।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पासपोर्ट की वेरिफिकेशन करने के लिए गए एक एलआइयू (अभिसूचना) कर्मचारी ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपित ने रिश्वत और शराब की भी मांग की। वसंत विहार थाना पुलिस ने एलआइयू कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वसंत विहार के थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि बनियावाला क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने 25 दिसंबर को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। पासपोर्ट संबंधी दस्तावेज व पते का वेरिफिकेशन के लिए एलआइयू कर्मचारी केदार पंवार रविवार को उनके घर पहुंचा। आरोपित ने दस्तावेज चेक करने के बाद उनमें कमियां बतानी शुरू कर दी। इसी दौरान उसने युवती को घर पर अकेला पाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

इस दौरान कर्मचारी ने युवती से रिश्वत के रूप में 500 रुपये मांगे और शराब की बोतल भी मांग रहा था। जाते समय आरोपित ने यह भी धमकी दी कि यह बात यदि किसी को बताई तो वह उसका कभी भी पासपोर्ट नहीं बनने देगा। एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि कर्मचारी का अपराध गंभीर था, इसलिए उसके खिलाफ छेड़छाड़ (354) और लोक सेवक के विश्वास का आपराधिक उल्लंघन (409) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

--------------------

सटोरिया गिरफ्तार

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान भगवानपुर चंदनपुर गांव निवासी फरमान को 1060 रुपये की नकदी एवं सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।

कच्ची शराब के साथ एक पकड़ा

मंगलौर कोतवाली पुलिस के गश्ती दल ने मोहल्ला खालसा निवासी मनीष कुमार को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ के साथ सफर करना पड़ सकता है भारी, पकड़े गए तो मिलेगी ये सजा