यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रुड़की: पांच दिन से लापता था युवक, भूसे के कमरे में सड़ी हालत में मिला शव, प्रेम-प्रसंग से जुड़ रहे मामले के तार
जौरासी गांव में पांच दिन से लापता युवक का शव घर के पास ही भूसे के कमरे में फंदे से ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, लंढौरा: जौरासी गांव से पांच दिन से लापता चल रहे युवक का शव गांव के पास ही एक भूसे के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक के मोबाइल में कुछ ऐसे मैसेज मिले है। जिसके आधार पर मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी शाहरूख 10 नवंबर को घर से लापता हो गया था। उसके लापता होने के बाद स्वजन उसकी काफी तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चल रहा था। हालांकि स्वजन ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। स्वजन अपने स्तर से ही उसकी तलाश करने में लगे थे। सोमवार को गांव के पास ही एक ग्रामीण के भूसे के कमरे में किसी ने शाहरूख का शव फंदे से लटका देखा। शव लटका देख ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण की मदद से शव नीचे उतरा। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस स्वजन से मामले की जानकारी ले रही है। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया शाहरूख के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि युवक किसी युवती से बातचीत करता था। जिसके साथ उसके प्रेम संबंध थे।
उन्होंने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही युवक ने आत्महत्या की है। वहीं एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शव कई दिन पुराना होने के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। मामला प्रेम प्रंसग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।
तू उसी से बात कर में तो मरने जा रहा
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि जिस युवती से युवक की बात चल रही थी। वह सहारनपुर क्षेत्र की बताई गई है। युवक के मोबाइल में एक मैसेज मिला है जो कि उस युवती को भेजा गया था। उस मैसेज में युवक ने लिखा है कि तू उसी युवक से बात करती रहो में तो मरने जा रहा है। इसी मैसेज के आधार पर पुलिस मामला प्रेम प्रसंग और आत्महत्या का मान रही है।
