विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहारदून: बीमा पालिसी में ज्यादा पैसे दिलाने का दिया लालच, दो लोगों को लगाई ढाई लाख की चपत

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 27 Oct 2021 08:33 AM (IST)

Cyber Crime In Dehradun बीमा पालिसी में अधिक धनराशि दिलाने और कोरियर के नाम पर साइबर ठगों ने दो व्यक्तियों ...और पढ़ें

बीमा पालिसी में ज्यादा पैसे दिलाने का दिया लालच, दो लोगों को लगाई ढाई लाख की चपत।
बीमा पालिसी में ज्यादा पैसे दिलाने का दिया लालच, दो लोगों को लगाई ढाई लाख की चपत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Cyber Crime In Dehradun राजधानी देहरादून में बीमा पालिसी में अधिक धनराशि दिलाने और कोरियर के नाम पर साइबर ठगों ने दो व्यक्तियों से दो लाख, 40 हजार रुपये ठग लिए। फिलहाल, पुलिस ने इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर निवासी कुशलानंद सेमवाल ने पुलिस को बताया कि उन्हें तीन अक्टूबर को एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को एलआइसी का अधिकारी बताया और कहा कि आपको पालिसी के पांच लाख रुपये मिलने हैं, ऐसे में शातिर ने एलआइसी के दस्तावेज मंगवा लिए। इसके बाद शातिर ने धनराशि प्राप्त करने के नाम पर विभिन्न किश्तों में एक लाख 40 हजार रुपये हड़प लिए और फोन उठाना बंद कर दिया।

साइबर ठगी के एक अन्य मामले में सोहन लाल काला निवासी गणेश विहार ने बताया कि उन्होंने 12 अक्टूबर को अमेजन से आर्गेनिक चाय का आर्डर किया था। 14 अक्टूबर उन्हें एक कोरियर कंपनी का मैसेज आया कि आपका सामान डिलीवर नहीं हो पाएगा। सोहन लाल ने गूगल से कोरियर कंपनी का फोन नंबर ढूंढा और उस पर फोन किया। फोन सुनने वाले व्यक्ति ने खुद को कोरियर कंपनी के कस्टमर केयर का अधिकारी बताया और आर्डर प्राप्त करने के लिए एक लिंक भेजा। लिंक क्लिक करने पर उनके के खाते से एक लाख रुपये निकल गए।

एक नजर में अपराध

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर जुर्माना

किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने 90 मकान मकान मालिकों पर नौ लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इंस्पेक्टर सतबीर बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को रेलवे ग्राउंड दीपनगर से हरे पुल तक, रामनगर नारी निकेतन से प्राइमरी स्कूल तक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 460 घरों को चेक किया गया।

यह भी पढ़ें- देहरादून: दो और लोगों को फंसा साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए तीन लाख रुपये, ऐसे लिया झांसे में