विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में फर्जी पेंशनरों पर शिकंजा, 15 जून तक होगा घर-घर सत्यापन अभियान

Published: Sat, 04 Apr 2026 04:19 PM (IST)

देहरादून जिले में फर्जी और अपात्र पेंशन लाभार्थियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। समाज कल्याण विभाग ने 15 ...और पढ़ें

देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह।

देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। जिले में पेंशन योजनाओं में फर्जी और अपात्र लाभार्थियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग ने सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराने का फैसला लिया है।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 जून तक हर हाल में सत्यापन पूरा कर मृत, अपात्र और फर्जी लाभार्थियों को सूची से बाहर किया जाए।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर शुरू हो रहे इस अभियान में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, तीलू रौतेली, बौना पेंशन और 0 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की जांच होगी।

अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लाभार्थियों की वास्तविक स्थिति दर्ज करनी होगी।

शहरी क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके अधीन पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।

यदि कोई पेंशनर मृत मिलता है तो मृत्यु तिथि दर्ज होगी, जबकि अपात्र पाए जाने पर कारण लिखकर नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

जनपद में वृद्धावस्था पेंशन के 76,128, दिव्यांग पेंशन के 11,596, दिव्यांग बच्चों के 1,121, किसान पेंशन के 672, विधवा पेंशन के 32,011 और परित्यक्ता पेंशन के 8,140 लाभार्थी हैं। इतने बड़े स्तर पर समयबद्ध सत्यापन से विभाग को वास्तविक लाभार्थियों का अद्यतन डाटा मिलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी है कि सत्यापन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को 15 जून तक रिपोर्ट सहायक समाज कल्याण अधिकारी को सौंपनी होगी, जिसके आधार पर आगे सूची संशोधन होगा।

यह भी पढ़ें- 'हिमाचल सरकार हर बार वादा कर मुकर रही', पेंशनरों में भड़का आक्रोश; पेंडिंग मांगों पर दे दी बड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें- पेंशन बढ़ोतरी के बाद बढ़ा उत्साह, मधुबनी में दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए उमड़ी भीड़