विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Outreak: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत Delhi AIIMS शिफ्ट, कोरोना से हैं संक्रमित

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 28 Dec 2020 10:36 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 09:54 PM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के ...और पढ़ें

Coronavirus Outreak: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत बेहतर उपचार के Delhi AIIMS होंगे रवाना।
Coronavirus Outreak: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत बेहतर उपचार के Delhi AIIMS होंगे रवाना।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Coronavirus Outreak उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट किया गया है। दस दिन पहले मुख्यमंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हल्का बुखार होने पर उन्हें रविवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि दिल्ली एम्स शिफ्ट होने के बाद सीएम रावत के कुछ टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट कल यानी मंगलवार को मिलेगी। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी हैं। दोनों का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक हैं और वे देखभाल के लिहाज से वहां पर हैं।  

मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें बुखार आया था, जिसमें अब कमी भी आई है। उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण है। एम्स दिल्ली के चिकित्सकों से परामर्श लिया गया। उनकी सलाह पर मुख्यमंत्री को एम्स शिफ्ट किया गया है। बीती 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से वह होम आइसोलेशन में थे। विधानसभा सत्र में भी मुख्यमंत्री वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी वह ऑनलाइन ही जुड़ रहे थे। शनिवार से उन्हें हल्का बुखार था। इसके चलते रविवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी खून की जांच और सीटी स्कैन हुआ। उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री को वीआइपी वार्ड में भर्ती कर रेमडीसिवीर थेरेपी शुरू कर दी गई थी। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नारायणजीत सिंह की टीम उनका उपचार कर रही थी।

चिकित्सकों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। एहतियातन दिल्ली एम्स रेफर किया गया है, जहां उनकी अन्य जांच की जाएंगी। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ आदि का शुक्रिया अदा कर उनकी हौसला अफजाई की।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus News Update: ग्रेट ब्रिटेन से लौटे पांच लोग संक्रमित, संपर्क में आया एक व्यक्ति भी मिला पॉजिटिव