एक वक्त पर था सुकून, अब बढ़ने लगी चिंता
दून में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक आए मामलों में 27 फीसदी अकेले जनपद देहरादून के हैं।
जागरण संवाददाता, देहरादून : दून में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक प्रदेश में आए मामलों में 27 फीसदी अकेले जनपद देहरादून के हैं। एक वक्त पर जहा देहरादून हर अंतराल बाद स्वस्थ होते मरीजों के कारण सुकून में था, मरीजों की दिनोंदिन बढ़ती संख्या के कारण अब रिकवरी रेट में भी तेजी से गिरावट आई है। यही नहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या जहा शून्य हो चुकी थी अब इनकी संख्या फिर 19 पहुंच गई है। स्थिति यह कि वर्तमान स्थिति में देहरादून सर्वाधिक प्रभावित जिला है।
प्रदेश में कोरोना का पहला मामला पंद्रह मार्च को सामने आया था। इंदिरा गाधी राष्ट्रीय वन अकादमी के प्रशिक्षु आइएफएस में कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह न केवल दून बल्कि प्रदेश का भी पहला मामला था। इसके बाद फिर हर अंतराल पर कोरोना के मामले बढ़ते रहे। पर पहले जमाती और अब प्रवासियों व निरंजनपुर सब्जी मंडी में एक के बाद एक पॉजीटिव केस सामने आने के बाद स्थितिया विकट होने लगी हैं। स्थिति यह कि अकेले देहरादून में अभी तक के मरीजों का आकड़ा 300 के करीब पहुंच गया है। जिनमें करीब 85 फीसदी अभी एक्टिव केस हैं। मरीजों की दिनोंदिन बढ़ती संख्या के कारण अब दून अस्पताल पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। कुछ वक्त पहले तक जहा अस्पताल में केवल एक संक्त्रमित भर्ती रह गया था, यह संख्या भी अब सवा सौ के करीब पहुंच गई है। राहत की बात यह कि जनपद में बिना लक्षण व कम लक्षण वाले मरीजों को रखने के लिए अब तीन कोविड केयर सेंटर खोल दिए गए हैं। जिससे अस्पतालों का दबाव जरूर कुछ कम होगा। बहरहाल प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्त्रमण के साथ ही दून के लिए भी चुनौतिया बढ़ रही हैं।
15 मार्च-21 मार्च : 03
22 मार्च-28 मार्च : 03
29 मार्च-04 अप्रैल : 05
05 अप्रैल-11 अप्रैल : 07
12 अप्रैल-18 अप्रैल : 02
19 अप्रैल-25 अप्रैल : 05
26 अप्रैल-02 मई : 08
03 मई-09 मई : 02
10 मई -16 मई : 10
17 मई-23 मई : 19
24 मई -30 मई : 122
31 मई -2 जून : 95