उत्तराखंड में निजी लैब में कोरोना पॉजिटिविटी रेट ज्यादा, जांच में पिछड़ी सरकारी लैब
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैंपलिंग का दायराबढ़ाया जा रहा है। इस सबके बीच गौर करने वाला पहलू यह कि सरकारी लैब जांच में निजी लैब से पिछड़ रहे हैं।
देहरादून,जेएनएन। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैंपलिंग का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस सबके बीच गौर करने वाला पहलू यह कि सरकारी लैब जांच में निजी लैब से पिछड़ रहे हैं। पिछले 19 दिनों में करीब 55 फीसद जांच निजी लैब में हुई है, जबकि 45 फीसद सरकारी प्रयोगशालाओं में। एक और चौकाने वाली बात ये है कि निजी लैब में की गई जांच में अधिक लोग पॉजिटिव मिले हैं। सितंबर महीने में अभी तक हुई जांच का विश्लेषण करें तो निजी लैब में हुई पॉजिटिविटी रेट 10.28 फीसद और सरकारी लैब में 9.42 फीसद रहा है।
उत्तराखंड में कोरोना को अलग-अलग चरणों में विभाजित किया जा सकता है। शुरुआती चरण में जो मामले सामने आए वह विदेश से लौटे लोग थे। इसके बाद जमातियों के कारण कोरोना का प्रसार तेज हुआ। साथ ही इनके संपर्क में आए लोग काफी संख्या में संक्रमित पाए गए। फिर प्रवासियों की आमद बढऩे के साथ कोरोना के मामले बढ़े। यह वह दौर था जब सैंपल उन्हीं इलाकों में ज्यादा लिए जा रहे थे जहां अधिक संख्या में मामले आए, या फिर नजदीकी संपर्क और बाहर से आने वालों की ही ज्यादा जांच की जा रही थी। अब स्थानीय स्तर पर भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि जांच का दायरा भी बढ़ा है। कोरोनाकाल की शुरुआत में जहां हर दिन तकरीबन 15 से 20 ही सैंपल की जांच की जा रही थी, अब हर दिन औसतन दस से ग्याह हजार सैंपल की जांच की जा रही है। इनमें एंटीजन टेस्ट कराने वाले भी काफी संख्या में हैं।
यह भी पढ़ें: LIVE Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्तराखंड में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की हुई मौत
जांच की स्थिति
सरकारी लैब में जांच पॉजिटिव निजी लैब में जांच पॉजिटिव
1 सितंबर-7224 365 3474 206
2 सितंबर- 5752 427 4915 409
3 सितंबर-5188 444 6511 502
4 सितंबर-5723 500 4786 331
5 सितंबर-5216 439 5354 511
6 सितंबर-3724 354 4645 314
7 सितंबर-4615 445 5454 362
8 सितंबर-3992 313 4291 345
9 सितंबर-5131 612 5094 449
10 सितंबर-4687 428 5700 587
11 सितंबर-3492 314 5740 681
12 सितंबर-3197 255 5579 860
13 सितंबर-4297 491 6428 1146
14 सितंबर-3280 341 6337 702
15 ङ्क्षसतबर-4602 477 6978 914
16 सितंबर-4383 686 7692 854
17 सितंबर-5094 367 6985 825
18 सितंबर-5309 419 6826 449
19 सितंबर-7644 1049 8809 1029