Move to Jagran APP

सादगी, दया, विनम्रता जैसे गुणों को आत्मसात करें : राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भावी पीढ़ी को सादगी दया विनम्रता जैसे गुणों को आत्मसात करने को कहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 07:38 PM (IST)
सादगी, दया, विनम्रता जैसे गुणों को आत्मसात करें : राज्यपाल
सादगी, दया, विनम्रता जैसे गुणों को आत्मसात करें : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भावी पीढ़ी को सादगी, दया, विनम्रता जैसे गुणों को आत्मसात करने को कहा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी सकारात्मक रहे और हमेशा दूसरों की सहायता करना सीखे।

loksabha election banner

सेंट जोजफ्स एकेडमी के अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल अपना संबोधन दे रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों को स्कूल की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों के तहत विभिन्न पद के बैच पहनाए। स्कूल के प्रधानाचार्य जैयासीलन ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। राज्यपाल ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण तत्परता के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज के छात्र कल देश व समाज का नेतृत्व करेंगे। वह अपने कार्य, भूमिका और उत्तरदायित्व को समझें। न केवल स्कूल बल्कि समाज व देश के लिए भी अपना पूर्ण योगदान दें। समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अवश्य समझें। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने नैतिक मूल्यों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। ये मूल्य ही हमें एक आदर्श व्यक्ति बनाते हैं। कहा कि गुरुओं का हमेशा सम्मान करें। क्योंकि माता-पिता जन्म देते हैं और गुरु हमें सीखाते हैं, आत्मविश्वास प्रदान कर भविष्य के लिए तैयार करते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल ने उच्च मानक स्थापित किए हैं। स्कूल से पढ़े अनेक छात्र देश एवं विदेश में अपना परचम लहरा रहें हैं। इसके लिए उन्होंने स्कूल को बधाई दी। कार्यक्रम में राज्यपाल ने प्रधानाचार्य जैयासीलन और ब्रदर जेसी कैरल को नैनो तकनीकी से डिजाइन की गई बाइबल भेंट की। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले शिक्षकों व पूर्व शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक व अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.