Move to Jagran APP

कराटे प्रतियोगिताओं में छाए पछवादून के होनहार

विकासनगर हरबर्टपुर की शक्ति सेल्फ डिफेंस एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए कई पदक जीते।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 04:30 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 04:30 AM (IST)
कराटे प्रतियोगिताओं में छाए पछवादून के होनहार
कराटे प्रतियोगिताओं में छाए पछवादून के होनहार

संवाद सहयोगी, विकासनगर: हरबर्टपुर की शक्ति सेल्फ डिफेंस एकेडमी के खिलाड़ियों ने गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय वूशू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को एकेडमी पहुंचने पर स्वागत किया गया।

loksabha election banner

राज्य स्तरीय वूशू प्रतियोगिता में देरादून जनपद की ओर से प्रतिभाग करते हुए एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ी निहारिका दास व नैतिक कुमार ने स्वर्ण पदक, कंचन पटेल, शिल्पा अग्रवाल ने रजत पदक हासिल किए। इसके अतिरिक्त तनिशा पटेल, अतियब व युवराज सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए। एकेडमी पहुंचने पर सामाजिक कार्यकत्र्ता श्रवण यादव और एकेडमी की अध्यक्ष प्रगति पुंडीर ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जालंधर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान एकेडमी की कोच सारिका पटेल भी उपस्थित रहीं।

सेलाकुई के तेलपुरा स्थित तेलपुरा कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने नार्थ जोन ओपन कराटे चैंपियनशिप में 20 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसके अलावा नौं खिलाड़ियों ने रजत और चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया। एकेडमी के कोच रामू केसरी क्षेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए एकेडमी की ओर से हर संभव प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियों में अंकिता क्षेत्री, प्ररंजय, पुष्कर थापा, निकिता थापा, निहारिका राणा, श्रियंश क्षेत्री, वसुंधरा आले, वेधसि शर्मा, प्रियांशु, रिद्धी क्षेत्री, सुहानी, सूरज, नरेश क्षेत्री शामिल हैं। रजत पदक प्राप्त करने वालों में अंकुश, मयंक थापा, वर्षा पंवार, सागर थापा, अंजली चौहान, शिवांगी शर्मा, अर्श क्षेत्री, प्रियांशी नेगी व कांस्य पदक हासिल करने वालों में प्रथम क्षेत्री, हर्षिता राणा, मिस्ठी आले, सुहिक्षा थापा शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.