Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 05:56 PM (IST)
कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी थी। आज देश में जो अवस्थापना, सड़कों का जाल, भारी उद्योग, विद्युत परियोजनाएं हम देख रहे हैं वे सब पूर्व पीएम नेहरू की दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप है।   

loksabha election banner

कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 56वीं पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि पूर्व पीएम एक व्यापक और वैज्ञानिक सोच के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने आज़ादी के बाद भारत की क्षमताओं को पहचानते हुए देश में औधोगिक विकास और अवस्थापना विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया, जिसके हम सुखद परिणाम देख रहे हैं। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष धर्म सोनकर, कैलाश जोशी, गौतम सोनकर, अनुज दत्त शर्मा, हर्ष आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

हरिद्वार में भी महानगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि पंडित नेहरू भारत में स्वतंत्रता पूर्व और पश्चात कि भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे। आधुनिक भारत में उन्होंने हर हाथ को काम मिले इसलिए जगह-जगह उद्योगों की स्थापना करके बेरोजगारी कम करने का पूरा प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दोनों शहीद 

वहीं, प्रदेश सचिव अनिल भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि पंडित नेहरू समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। भारत में उन्हें बच्चों से अत्यधिक लगाव होने कारण उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जाना जाता है। पुष्पांजलि कार्यक्रम में हरद्वारीलाल, दीपक उपाध्याय, शिवम वशिष्ठ, नीलम शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, आशीष शर्मा कैश खुराना समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान भी शहीद, मुख्यमंत्री ने उनकी शहादत को किया नमन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.