Move to Jagran APP

प्रीतम सिंह बोले, मिशन-2022 फतह करेगी कांग्रेस; जनता चाहती है बदलाव

प्रीतम सिंह ने कहा कि मिशन- 2022 कांग्रेस फतह करेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड के अंदर सत्ता परिवर्तन की लहर जोर पकड़ रही है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 03:41 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 03:41 PM (IST)
प्रीतम सिंह बोले, मिशन-2022 फतह करेगी कांग्रेस; जनता चाहती है बदलाव
प्रीतम सिंह बोले, मिशन-2022 फतह करेगी कांग्रेस; जनता चाहती है बदलाव

विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मिशन- 2022 कांग्रेस फतह करेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड के अंदर सत्ता परिवर्तन की लहर जोर पकड़ रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार की गलत नीतियों और सियासी फायदे के लिए जनता से किए गए झूठे वायदों से जनता बेहद नाराज है और बदलाव चाहती है।

loksabha election banner

विधानसभा क्षेत्र चकराता दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने सीमांत बावर खत, देवघार खत, त्यूणी और आसपास के ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर ग्रामीण जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। प्रीतम सिंह ने कहा कि कहा राज्य में त्रिवेंद्र सिंह सरकार ने चार साल में कोई बड़ा कार्य नहीं है। सत्ता मिलने के बाद भाजपा सरकार जनता से किए वायदे भूल गई। 

कोरोना संक्रमण को रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल रही। हालात इतने खराब हो गए कि शहर से लेकर गांव और कस्बे तक कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में उद्योग, व्यवसाय और अन्य कामकाज ठप पड़ने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। प्रदेश में बेरोजगारी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सरकार के पास ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई नीति और विकास परक योजना नहीं है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरेगी पार्टी 

विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरेगी कांग्रेस 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के साथ पार्टी विधायक बैठक कर विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से मृतक के स्वजनों को एक लाख रुपये देने की सरकार की घोषणा पर अमल नहीं हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राजभवन पर विपक्ष की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजभवन से विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए समय नहीं मिल रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है।

यह भी पढ़ें: इस बार महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव चले गए ठंडे बस्ते में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.