Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड : कुमाऊं के तराई क्षेत्रों के बाद हरिद्वार पर है कांग्रेस की नजर

उत्‍तराखंड में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खटीमा से रणभेरी बजा दी है। कांग्रेस ने यहां परिवर्तन यात्रा निकाली। कुंमाऊ के बाद अब कांग्रेस की नजर हरिद्वार के सभी विधानसभा सीटों पर है। यहां भी परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 11:09 AM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 11:09 AM (IST)
उत्‍तराखंड : कुमाऊं के तराई क्षेत्रों के बाद हरिद्वार पर है कांग्रेस की नजर
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री धामी की विधानसभा सीट खटीमा से परिवर्तन यात्रा के जरिये चुनावी रणभेरी बजा दी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस ने मिशन 2022 को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट खटीमा से परिवर्तन यात्रा के जरिये चुनावी रणभेरी बजा दी। प्रचंड बहुमत के बावजूद राज्य में बार-बार नेतृत्व परिवर्तन और लोकायुक्त को मुद्दा बना रही कांग्रेस के सीधे निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार एवं भाजपा है। कुमाऊं मंडल के तराई क्षेत्र के बाद हरिद्वार की सभी विधानसभा सीटों पर परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। साथ में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

loksabha election banner

कांग्रेस ने कुमाऊं मंडल के तराई क्षेत्रों की से चुनावी मुहिम का आगाज कर दिया है। चार दिनी परिवर्तन यात्रा ऊधमसिंह नगर जिले की सभी नौ और नैनीताल जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपने के साथ प्रदेश में सांगठनिक स्तर पर बड़े बदलाव को अंजाम दे चुकी है। बीते माह गंगा के किनारे ऋषिकेश में पांच दिनी मंथन शिविर में सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ रणनीति तय की गई थी। खटीमा से परिवर्तन यात्रा का आरंभ इसी रणनीति का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें :- अलकनंदा के तट से भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, रैली के जरिये जनता से मांगा आशीर्वाद

गोदियाल करेंगे प्रदेशव्यापी दौरा

परिवर्तन यात्रा के अगले चरण में हरिद्वार जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बरसात के बाद राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। 15 अक्टूबर से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में दौरे भी तय किए जा रहे हैं। चुनावी अभियान के दौरान भाजपा पर एकजुट होकर हमला बोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें :-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, लोकतांत्रिक व्यवस्था पर नहीं कांग्रेस को भरोसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.