दस सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद, मोदी सरकार के खिलाफ बोलेंगे हल्ला
कांग्रेस ने एक बार फिर से मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगार्इ के खिलाफ दस सितंबर को हो रहे भारत बंद के लिए लोगों से आह्वान किया।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: कांग्रेस ने दस सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी का कहना है कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी महंगाई के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरे थे। मगर उनके शासन में महंगाई चरम पर है। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 'बहुत हुई महंगाई की मार, उखाड़ फेंको मोदी सरकार' का नारा देकर दस सितंबर को भारत बंद का फैसला लिया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारिक संगठनों से पार्टी ने बंद को लेकर सहयोग मांगा है। सभी जगह पार्टी कार्यकर्ता बंद के दौरान किसी एक पेट्रोल पंप पर धरना देकर डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्धि का विरोध करेंगे।
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ ही नहीं बल्कि जरूरत की हर वस्तु महंगी हुई है। आम जनता के सहयोग से इस बंद को सफल बनाया जाएगा। कच्चे तेलों की कीमतों में कमी का असर अन्य देशों में देखने को मिलता है मगर हमारे देश में पेट्रोलियम पदार्थ और महंगे हो रहे हैं।
इस मौके पर पार्टी की प्रदेश सचिव विमला रावत, जयपाल जाटव, नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, शिव मोहन मिश्र, राकेश सिंह मियां, संजय गुप्ता, मधु जोशी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: प्रीतम सिंह बोले, मोदी सरकार ने ठगा है आम जनता को
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र में खराब वित्तीय स्थिति को लेकर सरकार पर हमला बोलेगी कांग्रेस
यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगार्इ के खिलाफ फूंका केंद्र सरकार का पुतला