Move to Jagran APP

लोकसभा प्रत्याशी की जल्द घोषणा के साथ ही कांग्रेस करेगी कार्यकारिणी का विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी। इस कड़ी में सबसे पहले लोकसभा की पांच सीटों पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का भी जल्द विस्तार किया जाएगा।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 09:35 AM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 09:35 AM (IST)
लोकसभा प्रत्याशी की जल्द घोषणा के साथ ही कांग्रेस करेगी कार्यकारिणी का विस्तार
लोकसभा प्रत्याशी की जल्द घोषणा के साथ ही कांग्रेस करेगी कार्यकारिणी का विस्तार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को उसी की मांद में घेरने के लिए तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में सबसे पहले लोकसभा की पांच सीटों पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का भी जल्द विस्तार किया जाएगा। 

loksabha election banner

भाजपा से सबक लेते हुए प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी ने जिला और निचले स्तर पर बूथ तक अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। मजबूत और जिताऊ प्रत्याशियों का चयन इन्हीं निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से किया जाएगा। 

कांग्रेस की स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी को 20 फरवरी तक संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपने के निर्देश हैं। फरवरी माह के आखिर या अगले माह मार्च के पहले हफ्ते तक पांचों सीट पर प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। 

इसे ध्यान में रखकर प्रदेश संगठन को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मशविरा कर पैनल को अंतिम रूप देने को कहा जा चुका है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में जिला और ब्लॉक इकाइयों को सात फरवरी तक तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों का पैनल मांगा जा चुका है। 

जिलों से संभावित प्रत्याशियों का पैनल मिलने के बाद स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी को भी तेजी से सभी दावेदारों की सूची को अंतिम रूप देना होगा। दमदार नेताओं की कमी दरअसल, मिशन 2019 को लेकर कांग्रेस राज्य में अपनी सभी तैयारी समय रहते पूरी कर लेना चाहती है। 

मकसद है लोकसभा चुनाव को लेकर मजबूती से तैयारी में जुटी भाजपा को हर स्तर पर चुनौती देने की है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की पांचों संसदीय सीटों पर कब्जा जमा लिया था। सत्तारूढ़ दल भाजपा को अगले लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देने और उसके किले में सेंध लगाने को कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। 

बावजूद इसके पार्टी के सामने कई चुनौती मुंहबाए खड़ी हैं। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई महारथी पार्टी को छोड़कर जा चुके हैं। पार्टी सिर्फ दिग्गजों की कमी ही महसूस नहीं कर रही, बल्कि संभावित मजबूत प्रत्याशियों खासतौर पर राज्य स्तर और लोकसभा सीटवारवार जनता पर मजबूत पैठ रखने वाले नेताओं की कमी से भी जूझ रही है। 

इस कमी की पूर्ति के लिए अब कार्यकर्ताओं के मशविरे से जनाधार वाले नेताओं को आगे लाने पर जोर दिया जा रहा है। सामूहिक जवाबदेही का फार्मूला लोकसभा चुनाव को पार्टी करो या मरो के रूप में ले रही है। लिहाजा प्रत्याशियों का चयन पारदर्शिता और जवाबदेही से करने का निर्णय लिया गया है। 

सांगठनिक ब्लॉकों से लेकर जिलों से संभावित प्रत्याशियों का पैनल लिखित गुण-दोष के आधार पर तैयार करने को कहा गया है। इससे टिकट के दावेदार की ताकत की थाह भी पार्टी को मिल सकेगी। साथ में चुनाव परिणाम के लिए सामूहिक जवाबदेही तय की जाएगी। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रत्याशियों का चयन जल्द किया जाएगा, ताकि दूरदराज में भी चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को पर्याप्त समय मिल पाए। मोदी-शाह की काट प्रियंका-राहुल कांग्रेस के सामने राज्य में इस बार भी भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बड़ी चुनौती हैं। इस बार राज्य में कांग्रेस का मनोबल पहले से ज्यादा बढ़ा हुआ है। वजह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आक्रामक रुख और प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि प्रियंका के चुनाव प्रचार के लिए आते ही मोदी-शाह की जोड़ी को मजबूत चुनौती मिलनी शुरू हो जाएगी। प्रियंका और राहुल की जन सभाओं के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश संगठन पार्टी हाईकमान से भी चर्चा करेगा।

इसी पखवाड़े घोषित होगी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा इसी पखवाड़े होने के आसार हैं। प्रदेश अध्यक्षों, नेता विधानमंडल दल और कांग्रेसशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहल गांधी के साथ नौ फरवरी को प्रस्तावित बैठक के बाद नई कार्यकारिणी की सूची को जारी किया जा सकता है। 

लोकसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा वक्त शेष नहीं है। वहीं पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है। कांग्रेस पर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने का दबाव है। पार्टी हाईकमान भी लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की नई टीम को मैदान में उतारने का मन बना चुका है। 

पार्टी सूत्रों की मानें तो ऊधमसिंहनगर जिले में परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी सूची को अंतिम रूप दे चुके हैं। इसमें कुछ नाम जोड़ने को प्रदेश के बड़े नेताओं के बीच मंथन चल रहा था। 

हालांकि, बीते माह ही प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी कर ली गई थी, लेकिन अंतिम क्षणों में कुछ नामों को शामिल करने को लेकर दोबारा से चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक अब कार्यकारिणी को लेकर सहमति बन चुकी है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो अहम बैठकें रखी गई हैं। 

इनमें एक बैठक सात फरवरी को होगी। इसमें उत्तराखंड समेत सभी राज्यों के प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव भाग लेंगे। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत इस बैठक में शिरकत करेंगे। वहीं नौ फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सभी प्रदेश अध्यक्षों, नेता विधानमंडल दल और कांग्रेसशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह उक्त बैठक में भाग लेने को आठ फरवरी को दिल्ली रवाना हो जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी बैठक में भाग लेने दिल्ली जाएंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नौ फरवरी या उसके तुरंत बाद प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नई प्रदेश कार्यकारिणी जल्द घोषित होगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सात तक सौंपेंगे लोकसभा चुनाव में दावेदारों के नाम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड प्रवास के लिए दून पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव तक एबीवीपी अभियान चलाकर तैयार करेगी नए मतदाता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.