Move to Jagran APP

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

आर्थिक मंदी बेरोजगारी महंगाई गिरती विकास दर और प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस एक सप्ताह तक धरना-प्रदर्शन करेगी।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 11:43 AM (IST)
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

देहरादून, जेएनएन। आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महंगाई, गिरती विकास दर और प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस एक सप्ताह तक धरना-प्रदर्शन करेगी।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बयान जारी किया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर पार्टी ने शुक्रवार से 14 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों और शहर मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन का आयोजन शुरू कर दिया है। इसके तहत आज ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रदर्शन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले पांच साल के कार्यकाल में कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे जनता को राहत मिलती। इसके उलट महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है। मोदी सरकार का नोटबंदी का फैसला हो या जीएसटी, सभी ने जनता की मुश्किलें बढ़ाने का ही काम किया। भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण देश में कई उद्योग चौपट हो गए। लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा। देश में हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी, डकैती जैसे अपराधों की बाढ़ आ गई है। कांग्रेस हमेशा आमजन की लड़ाई लड़ती रही है और लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी शामिल होंगे। आयोजन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से अनिल शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 

उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को बागेश्वर, 12 नवंबर को देहरादून व टिहरी, 13 नवंबर को उत्तरकाशी के पुरोला व चंपावत, 14 नवंबर को कोटद्वार में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कुमाऊं मंडल में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और गढ़वाल मंडल में कार्यक्रम पर्यवेक्षक अनिल शर्मा कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

कांग्रेस ने नगर आयुक्त को बताईं शहर की समस्याएं

कांग्रेस नेताओं ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें शहर की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समस्याओं का जल्द समाधान करने और रुके विकास कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई।   

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिलने नगर निगम पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से कहा कि विभिन्न वार्डों में नगर निगम की भूमि पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए भूमि पर तारबाड़ की जानी चाहिए। 

इसके अलावा सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इससे कई वार्डों में सफाई नहीं हो रही। जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। हरिद्वार रोड पर सड़क  किनारे बने नाले की सफाई न होने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसी तरह वार्ड 44 में संजय कॉलोनी में सभी नाले गंदगी से अटे पड़े हैं, जिनकी सफाई करवाई जानी चाहिए। 

कांग्रेसियों ने मांग की कि वार्ड 56 में हटवाल चौक पर शहीद चित्रेश बिष्ट के नाम से शहीद द्वार और शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाए। एलआइसी के पीछे बलोदी कॉलोनी में बनी अवैध पार्किंग व जनरेटर को हटवाया जाए। वार्ड 32 बल्लूपुर में शौचालय की व्यवस्था कराई जाए। वार्ड 34 यमुना कॉलोनी में सामुदायिक भवन का निर्माण और वार्ड 78 में टूटी नालियों की मरम्मत कराई जाए। 

यह भी पढ़ें: मैं सौभाग्यशाली कि कश्मीर से 370 हटाने का बटन दबाया: अजय भट्ट

इस दौरान पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, पार्षद आनंद त्यागी, गुलशेर मियां, दीप बोहरा, अर्जुन सोनकर, महेंद्र रावत, सुमित्रा ध्यानी, रमेश कुमार मंगू, अमित भंडारी, हुकम सिंह गडिया, राजू मौर्य, विपुल नौटियाल, अरुण शर्मा, नवाब सिद्दीकी, आशीष गुसांई आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.