उत्तराखंड में एकता सम्मेलन के जरिये भाजपा सरकार को घेरेगी कांग्रेस
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेशभर में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों में एकता सम्मेलनों का आयोजन करेगी।
देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेशभर में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों में एकता सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इस दौरान कांग्रेस भाजपा को घेरने की भी तैयारी कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों में एकता सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा है। राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 30 जनवरी को प्रात: 10:30 बजे से एकता सम्मेलन व शाम चार बजे से नगर निगम प्रेक्षागृह में वरिष्ठ कांग्रेसजन सम्मान व नमक सत्याग्रह 'डांडी से खाराखेत' नाटक का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि आज देश की सत्ता पर काबिज दल गांधी के विचारों की हत्या करने का काम कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव गांधी के विचारों पर चलकर देश के हर धर्म, हर वर्ग के व्यक्ति की उन्नति की राह तैयार की। पार्टी ने महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने का काम किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इन्हीं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा उनके शहादत दिवस के अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
भीम आर्मी भारत एकता मिशन यूनिट देहरादून ने प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। साथ ही हर्रावाला में लंबे समय से संत गुरु रविदास मंदिर और सामुदायिक भवन का निर्माण न होने पर आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि हर्रावाला में 2008 में मंदिर और सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया था। अब तक निर्माण नहीं हुआ। इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून को भी जन विरोधी बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस में अपनों से दो-दो हाथ की तैयारी
कहा कि भीम आर्मी एक फरवरी से हरिद्वार स्थित पिरान कलियर से नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान उपाध्यक्ष मुन्नीलाल सिंदे, मीडिया प्रभारी सुशील गौतम, अर्जुन कुमार, रवि कांत, पूरण सिंह, आजम खान, रोहित आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अभी थमने से रहा कांग्रेस में घमासान, अन्य असंतुष्ट भी लामबंद